Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WBBL Match Abandoned After Roller Mishap Hole in the Wicket Adelaide Strikers vs Hobart Hurricanes
ऑस्ट्रेलिया में बीच मैच में क्रिकेट पिच पर हो गया गड्ढा, WBBL मुकाबला हुआ रद्द; जानिए कैसे हुआ हादसा

ऑस्ट्रेलिया में बीच मैच में क्रिकेट पिच पर हो गया गड्ढा, WBBL मुकाबला हुआ रद्द; जानिए कैसे हुआ हादसा

संक्षेप:

महिला बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला एक हैरान कर देने वाली घटना के कारण रद्द कर दिया गया। यह घटना क्रिकेट के इतिहास में शायद पहली बार हुई है। पिच पर गलती से भारी रोलर द्वारा एक क्रिकेट गेंद रोल हो जाने से गड्ढा बन गया।

Dec 06, 2025 04:32 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच डब्ल्यूबीबीएल मुकाबला पिच पर गलती से भारी रोलर द्वारा एक क्रिकेट गेंद रोल हो जाने से हुए गड्ढे के चलते रद्द करना पड़ गया। डब्ल्यूबीबीएल नियमों के अनुसार पारी ब्रेक के दौरान पिच को हेवी रोलर से रोल किया जा रहा था कि तभी पास के फील्डिंग वॉर्म अप से गेंद पिच पर लुढ़क गई और रोलर से गेंद भी पिच पर रोल हो गई। रोलर भारी था इसलिए गेंद पिच पर धंस गई और बीच पिच पर गेंद के आकार जितना गड्ढा हो गया। स्ट्राइकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए इसका कारण बताया कि आख़िर क्यों पिच पर गड्ढा होने के बाद मैच को रद्द किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बयान में कहा गया, “परिणामस्वरूप पिच की परिस्थितियां बदल गईं। मैच रेफरी और अंपायर्स के बीच चर्चा के बाद यह माना गया कि हरिकेन्स की बल्लेबाज़ी के लिए पिच की परिस्थितियां स्ट्राइकर्स द्वारा की गई बल्लेबाज़ी के मुक़ाबले एकदम अलग हो गई थीं और ऐसे में उनसे (हरिकेन्स से) ऐसी परिस्थिति में बल्लेबाजी की उम्मीद करना अनुचित था। मैच अधिकारियों ने दोनों कप्तानों से विचार विमर्श किया और दोनों टीमों के कप्तानों ने इस पर सहमति प्रदान की।”

ये भी पढ़ें:क्विंटन डिकॉक ने भारत के खिलाफ जड़ा 7वां शतक, जयसूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

हरिकेन्स अपने नौ में से सात मैच जीत कर पहले ही फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर चुके थे और स्ट्राइकर्स ने उन्हें 168 रनों का लक्ष्य दिया था। मैच के रद्द होने के चलते स्ट्राइकर्स के लिए फ़ाइनल की राह कठिन हो गई क्योंकि यह इस सीजन उनका तीसरा ऐसा मुकाबला था जो बेनतीजा रहा।

स्ट्राइकर्स का अब एक मुक़ाबला शेष है और वह नौ अंकों के साथ इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद हैं। उनका अंतिम मुक़ाबला सिडनी सिक्सर्स के साथ है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |