संजू सैमसन को विश्व कप में बतौर बैकअप ओपनर नहीं देखते वसीम जाफर, कमजोरी उजागर कर दी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वसीम जाफर ने कहा है कि वह संजू सैमसन को क्रिकेट विश्व कप 2027 में बतौर बैकअप ओपनर संजू सैमसन को नहीं देखते। उन्होंने सलाह दी है कि अनुभवी बल्लेबाज को टी20 इंटरनेशनल पर ध्यान देना चाहिए।

 sanju Samson
भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन

भारतीय टीम इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से आगामी क्रिक विश्व कप 2027 की तैयारी शुरू करेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीद है। हालांकि ये उनकी फिटनेस पर भी निर्भर करेगा। आईसीसी टूर्नामेंट के लिए अभी से ही टीमें बेहतर खिलाड़ियों को मौका देने में लगी हुई हैं। हालांकि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने कहा है कि वह संजू सैमसन को वनडे विश्वकप 2027 में बतौर बैकअप सलामी बल्लेबाज के रूप में नहीं देख रहे हैं। उन्होंने संजू को टी20 क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी है।

संजू में निरंतरता की समस्या है

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि वह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए बैकअप ओपनर के रूप में नहीं देखते। उन्होंने इसके पीछे मुख्य वजह अनुभवी बल्लेबाज सैमसन के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी को बताया है। दूरदर्शन के 'द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो' में वसीम जाफर ने कहा, ''मैं वनडे विश्व कप 2027 में संजू सैमसन को बतौर बैकअप ओपनर नहीं देखता हूं। मुझे लगता है उनमें निरंतरता की कमी है। वनडे क्रिकेट में आपको थोड़ा ज्यादा निरंतरता की जरूरत होती है क्योंकि वहां क्रीज पर रुकने का ज्यादा समय मिलता है। संजू ने पिछले वनडे में जरूर शतक लगाया है लेकिन उन्होंने काफी वनडे क्रिकेट खेली है और निरंतरता उनके लिए एक समस्या रही है। मुझे लगता है कि संजू सैमसन से बेहतर कुछ विकल्प भारत के पास हैं। मेरा ख्याल है कि संजू को सिर्फ टी-20 क्रिकेट खेलने देना चाहिए।”

भारत के लिए 16 वनडे मैच खेलते हुए संजू सैमसन ने 510 रन बनाए हैं। उनका औसत 56.66 है। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में संजू ने 66 मैचों में 1432 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.01 है। उन्होंने तीन शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

यशस्वी-सुदर्शन का नाम दिया

जाफर ने आगे कहा, ''निश्चित रूप से यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन मुझे लगता है कि वह अच्छा कर सकता है। उनके पास 50 ओवर के क्रिकेट के लिए तकनीक है, स्ट्राइक रोटेट अच्छी तरह करते हैं और बहुत पारंपरिक क्रिकेट खेलते हैं। शुभमन गिल पहले से ही वहां हैं। ऋतुराज भी वैसे ही खेलते हैं। 50 ओवर के क्रिकेट में आपको स्ट्राइक रोटेशन चाहिए। हमने देखा कि विराट कोहली कैसे करते हैं। वह स्ट्राइक रोटेट करते हैं और पारंपरिक क्रिकेट खेलते हैं। इसी की 50 ओवर के क्रिकेट में जरूरत होती है और मुझे लगता है कि ये नाम इसके लिए बेहतर तैयार हैं।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़संजू को विश्व कप में बतौर बैकअप ओपनर नहीं देखते वसीम जाफर, कमजोरी उजागर कर दी