पाकिस्तान के 'यू-टर्न' पर वसीम जाफर ने खींची टांग, कभी किसी ने नहीं की होगी ऐसी बेइज्जती

Feb 10, 2026 12:10 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के लिए मशहूर वसीम जाफर ने इस बार पाकिस्तान की टांग खींची है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत मैच बॉयकॉट करने के फैसले से पलटने वाले पाकिस्तान की इस बार घनघोर बेइज्जती हुई है।

पाकिस्तान के 'यू-टर्न' पर वसीम जाफर ने खींची टांग, कभी किसी ने नहीं की होगी ऐसी बेइज्जती

सोशल मीडिया पर मस्ती-मजाक के लिए मशहूर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट ने इस बार पाकिस्तान की टांग खींची है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत मैच बॉयकॉट करने का फैसला किया था, मगर कुछ ही दिनों में वह एक बार फिर अपने फैसले से पलट गया है और 15 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले के लिए राजी हो गया है। पाकिस्तान के इस यू टर्न के बार वसीम जाफर ने उनका जमकर मजाक उड़ाया है। शायद ही किसी पूर्व खिलाड़ी ने इससे पहले उनकी इतनी घनघोर बेइज्जती की हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जाफर ने अपने X अटाउंट पर हेरा-फेरी फिल्म का एक मीम शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा ‘अगर तुम जानते हो तो तुम जानते हो’। जाफर ने यहां किसी का नाम तो नहीं लिया, मगर समझने वाले समझ गए कि यह सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान के लिए था।

पाकिस्तान पिछले काफी सालों से भारत को ऐसी गीदड़ भभदी देता आ रहा है, मगर अंत में वह अपने बयान से खुद पलट जाता है। 2023 में जब भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जा रहा था तो उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था, इसके बाद वह खुद माना और सारे मैच भारत में ही खेली। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही नजारा था। 2025 एशिया कप के दौरान भी मैच रेफरी को लेकर उन्होंने आंदोलन किया था और यूएई के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर देरी से उतरे थे, और अब यह टी20 वर्ल्ड कप में उनका ड्रामा।

हर बार उनका रिकॉर्ड रहा है कि पाकिस्तान पहले नौटंकी करता है उसके बाद मान जाता है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।