वैभव सूर्यवंशी को किस वजह से मिला इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका? पूर्व ओपनर ने बताई सच्चाई
टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर साफ कहा है कि उन्हें मीडिया की हाइप की वजह से मौका दिया गया। उन्होंने यह भी माना कि संजू सैमसन के साथ टीम मैनेजमेंट को बने रहना चाहिए था।

यूके के दौरे पर भारतीय टीम के लिए पहले तीन मैचों में ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की थी, लेकिन अगले तीन मैचों में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आए। हालांकि, आखिरी मैच में फिर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग की। सैमसन के लिए आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच अच्छा नहीं रहा तो वैभव को मौका दिया गया, लेकिन जब वैभव तीन मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चले तो फिर से सैमसन को टीम में शामिल कर लिया गया। इस पर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बयान दिया है और कहा है कि वैभव को मीडिया हाइप की वजह से डेब्यू कैप थमाई गई।
पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि हमने वैभव को शामिल करने में जल्दबाजी की। मीडिया में उसके बारे में बहुत चर्चा थी और लोग उसे खेलते हुए देखकर बहुत इमोशनल थे। नहीं तो, मैंने पहले ही कहा था कि इंडिया को संजू सैमसन के साथ ही खेलना जारी रखना चाहिए था। उन्हें वह कॉम्बिनेशन नहीं बदलना चाहिए था। वैभव को अपने मौके का इंतज़ार करना पड़ा और जब वह मौका आया, तो वह उसे ग्रैब कर सकते थे। वह अभी भी बहुत छोटा है और वह टीम के साथ रहकर और बाहर से क्रिकेट देखकर बहुत कुछ सीख सकता है।"
हम मीडिया हाइप में बह गए- जाफर
उन्होंने आगे कहा, "ऐसा लगा कि हम मीडिया हाइप में बह गए। हर बार जब वैभव नहीं खेलता था, तो इस बारे में बहुत चर्चा होती थी। मुझे बस लगा कि उसे इंतज़ार करना चाहिए था। अगर आपको पूरा यकीन था कि संजू अच्छे फॉर्म में नहीं है या अच्छा नहीं खेल रहा है, तो आप यह फैसला ले सकते थे, लेकिन आखिर में, ऐसा लगा कि आपने वैभव को टीम में जल्दबाजी में शामिल कर लिया।" वैभव को जिम्बाब्वे दौरे के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मुख्य ओपनर के तौर पर चुना गया है, जहां उन्हें तीन मौके दिए जा सकते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने जल्दबाजी कर दी।
जाफर ने माना, "उसे (सूर्यवंशी को) तीन मैच देने के बाद, आप संजू को वापस ले आए। संजू ने खुद सिर्फ एक मैच खेला और अब उसे जिम्बाब्वे टूर से बाहर रखा गया है। उसे जिम्बाब्वे टूर से हटाना भी मुझे थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि मुझे यकीन है कि वह खेलना चाहता होगा। वैसे भी, वह इंडिया के लिए सिर्फ एक फॉर्मेट खेलता है। उसे रेगुलर मौके मिलने चाहिए। मुझे यकीन है कि संजू सैमसन अगले वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा होगा, क्योंकि वह एक मैच विनर है। जिस तरह से चीजें हुईं, उसने मुझे सच में हैरान कर दिया।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



