5 मैच खेलने वाला लेगा विराट कोहली की वनडे टीम में जगह? वसीम जाफर ने सबको चौंकाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वसीम जाफर का मानना है कि विराट कोहली के जाने के बाद वनडे में नंबर तीन पर तिलक वर्मा बेहतर विकल्प साबित होंगे। पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि तिलक के पास काबिलियत है।

Virat Kohli
विराट कोहली

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2012 के आस-पास भारतीय वनडे टीम में तीसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की की थी, जिसके बाद से वह निरंतर टीम का हिस्सा रहे हैं और इस नंबर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके विराट कोहली का भारत के लिए वर्ल्ड कप 2027 आखिरी टूर्नामेंट होगा। ऐसे में वह इसके बाद इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह सकते हैं। उनके जाने के बाद इस स्थान के लिए टीम में कई विकल्प मौजूद हैं लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि तिलक वर्मा के पास इस स्थान पर खेलने की पूरी क्षमता है।

तिलक काफी आसानी से फिट हो सकते हैं

वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि वह हर जगह खेल सकता है। उन्होंने पहले तीसरे नंबर पर शतक बनाया था, और अब पांचवें व छठे नंबर पर भी बहुत अच्छे से खेल रहे हैं। यह उसकी बहुत बड़ी खूबी है। अब सही समय आ गया है। जब विराट और रोहित टीम छोड़ेंगे, तो रोहित तो ऊपर के ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और उनकी जगह यशस्वी जयसवाल तैयार हैं। लेकिन मुझे लगता है कि विराट की जगह लेने वाला एक बाएं हाथ का बल्लेबाज होगा। उनके पास वैसी काबिलियत है। हमने देखा कि उसने दलीप ट्रॉफी में कैसे रन बनाए। उनका फर्स्ट क्लास औसत 55 के करीब है। इसलिए वह तीनों फॉर्मेट में काफी आसानी से फिट हो सकते हैं।''

तिलक वर्मा लंबे समय से खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। हालांकि वनडे में उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 5 मैच खेला है। उन्होंने नंबर-3 पर दो बार और चौथे और पांचवें स्थान पर एक-एक बार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 68 रन बनाए हैं। उनका औसत 22.67 है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2025 में अपना पिछला वनडे खेला था। उसी सीरीज में गायकवाड़ ने चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए शतक ठोका था।

कोहली ने पूरे किए 15000 रन

तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा भारत के लिए शुभमन गिल भी तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं। उन्होंने टेस्ट में शुरुआत बतौर ओपनर की थी लेकिन फिर विराट कोहली के नंबर-4 पर बैटिंग किया और शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली की जगह लेना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में अपना 55वां वनडे शतक जड़ा, जो उनका कुल 86वां सैकड़ा है। इस दौरान कोहली ने 15,000 वनडे रन भी पूरे किए, जिससे वह ऐसा करने वाले इतिहास के केवल दूसरे बल्लेबाज और भारत के भी दूसरे बल्लेबाज बने। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में महान सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के पीछे दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़5 मैच खेलने वाला लेगा विराट कोहली की वनडे टीम में जगह? वसीम जाफर ने सबको चौंकाया