विराट कोहली ने क्यों लिया था टेस्ट क्रिकेट से अचानक रिटायरमेंट? पूर्व क्रिकेटर ने समझाया पूरा माजरा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए हुए डेढ़ साल के करीब का वक्त हो चला है, लेकिन अभी भी उनके टेस्ट रिटायरमेंट की चर्चा जारी है। वसीम जाफर ने सिलेक्टर्स पर निशाना साधा है और कहा कि वे उनके साथ हुए बर्ताव से नाराज थे। 

Virat Kohli Test
विराट कोहली टेस्ट

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पिछले साल एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान होना था, लेकिन इससे पहले रोहित और विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, विराट कोहली के रिटायरमेंट का फैसला फैंस को हजम नहीं हुआ था। विराट आगे भी खेलने के इच्छुक नजर आ रहे थे और वे कुछ दिन पहले रणजी मैच में भी खेले थे, लेकिन बावजूद इसके उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ा। इसको लेकर तमाम थ्योरीज हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर पर विराट को सही से ट्रीट नहीं करने का आरोप लगाया है।

कई रिपोर्ट्स आई हैं, जिनमें कहा गया है कि पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की वजह से उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ा था। इस बीच अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा कि कोहली ने गुस्से में रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। आपको याद ही होगा कि विराट कई बार कह चुके थे कि वे टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाना चाहते हैं, लेकिन कथित तौर पर सिलेक्टर्स ने ऐसा होने नहीं दिया।

'विराट अपने साथ हुए बर्ताव से नाराज थे'

वसीम जाफर ने कहा, “ऐसा लगा कि विराट अपने साथ हुए बर्ताव से थोड़ा नाराज थे। विराट जैसा खिलाड़ी लोगों को मैदान पर लाता है। उनके बहुत सारे फॉलोअर्स हैं। वह निश्चित रूप से और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। जब तक हम विराट के मुंह से यह नहीं सुनेंगे, हमें पता नहीं चलेगा। वह इंग्लैंड टूर की तैयारी कर रहे थे।”

कोहली 125 टेस्ट खेलने से सिर्फ दो टेस्ट दूर थे। इसके अलावा 10 हजार टेस्ट रन बनाने से सिर्फ 770 रन दूर थे। अगर वे 2 टेस्ट और खेलते तो सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाले वे भारत के चौथे क्रिकेटर बन जाते। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया था। बहुत सारे रिकॉर्ड उनके सामने थे, लेकिन एकाएक रिटायरमेंट लेकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था। उनकी आखिरी सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी थी, जिसमें वे एक ही तरीके से आउट हुए थे। पहले मैच में शतक जरूर जड़ा था, लेकिन पूरी सीरीज में 190 रन ही उन्होंने बनाए थे। बाद में वे रणजी मैच खेले, लेकिन फिर भी शायद सिलेक्टर्स नहीं चाहते थे कि वे आगे टेस्ट क्रिकेट खेलें।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोहली ने क्यों लिया था अचानक टेस्ट रिटायरमेंट? जाफर ने समझाया पूरा माजरा