वसीम जाफर ने केएल राहुल की विराट कोहली से की तुलना, बताया पूर्व कप्तान कहां है आगे
वसीम जाफर का मानना है कि विराट कोहली और केएल राहुल स्किल और टैलेंट के मामले में एक जैसे हैं लेकिन पूर्व कप्तान की मानसिकता दोनों के बीच असली फर्क पैदा करता है।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने केएल राहुल के टैलेंट और तकनीकी कौशल की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि स्किल और टैलेंट के मामले में वो विराट कोहली के बराबर हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि कोहली की मानसिकता और निरंतरता दोनों बल्लेबाजों के बीच अंतर पैदा करता है। जाफर ने तकनीकी रूप से प्रतिभाशाली और शांत स्वभाव वाले ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी के रूप में राहुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भारत और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए और भी ज्यादा रन बना सकते हैं। राहुल लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं लेकिन उनकी बैटिंग पोजिशन में बदलाव होते रहे हैं।
टैलेंट और स्किल के मामले में बराबर
वसीम जाफर ने दूरदर्शन के द ग्रेट इंडिया क्रिकेट शो में कहा, ''केएल राहुल टॉप क्लास खिलाड़ी हैं, जोकि तीन फॉर्मेट में अच्छा करते हैं। तकनीकी रूप से मजबूत, शांत और समझदार। भले ही वो अभी भी सक्रिय रूप से खेल रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अपनी क्षमता के हिसाब से उन्होंने कुछ हद तक कम उपलब्धि हासिल की है। वह भारत और अपनी फ्रेंचाइजी दोनों के लिए कहीं अधिक रन बना सकते हैं।'' टैलेंट और क्वालिटी के मामले में मैं वाकई मानता हूं कि केएल राहुल विराट कोहली के बराबर हैं, लेकिन यह विराट की शानदार मानसिकता है जो केएल और विराट के बीच अंतिम अंतर पैदा करती है।"
जाफर ने पंजाब किंग्स के साथ अपने समय के दौरान क्रिस गेल की प्रोफेशनलिज्म को भी याद किया, और कहा कि अनुभवी बल्लेबाज को अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व था। उन्होंने बताया कि गेल को नीलामी में शुरुआत में नजरअंदाज किया गया था और अंतिम दौर में पंजाब ने उन्हें चुना था, जिससे उन्हें अपनी कीमत साबित करने की प्रेरणा मिली होगी। इसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 500-600 रन का शानदार सीजन खेला था। लेकिन उन्होंने उस नाराजगी को अपनी ऊर्जा में बदल दिया और उस सीजन में पंजाब के लिए 500 से 600 रन बना दिए।''
वनडे रैंकिंग
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद बुधवार को जारी वनडे अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैकिंग में शीर्ष पांच में शामिल हैं। गिल दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के बेहद करीब हैं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में भारत की 1-2 की हार के दौरान तीन मैच में 188 रन बनाए और वह शीर्ष पर चल रहे मिचेल (802 अंक) से सिर्फ एक अंक पीछे हैं। कोहली (767) और रोहित (758) क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।



