प्रज्ञान ओझा बनेंगे नए चीफ सिलेक्टर? वसीम जाफर ने किया है आवेदन लेकिन BCCI पूर्व स्पिनर के पक्ष में

लाइव हिन्दुस्तान
share

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने बीसीसीआई में पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष बनने के लिए पश्चिम क्षेत्र से चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड प्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनाने के पक्ष में है।

Wasim Jaffer and Pragyan Ojha
प्रज्ञान ओझा और वसीम जाफर (फाइल फोटो)

खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने बीसीसीआई में सीनियर पुरुष चयन समिति में खाली पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए पश्चिम क्षेत्र से आवेदन किया है। हालांकि, वे चयन समिति में चयनित होंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि खबरें हैं कि पार्थिव पटेल के आवेदन ना करने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब प्रज्ञान ओझा को ही चीफ सिलेक्टर बने रहने देने के पक्ष में है। ऐसे में जाफर को चयन समिति में ना चुनकर किसी और को प्राथमिकता दी जा सकती है। क्योंकि अगर एक बार जाफर चयन समिति में आ गए तो उन्होंने ओझा से अधिक टेस्ट मुकाबले खेले हैं और उनका अनुभव भी गहरा है ऐसे में फिर ओझा के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। यही कारण है कि बोर्ड रमेश पवार या अन्य को इस पद के लिए प्राथमिकता दे सकता है। ओझा फिलहाल अंतरिम सिलेक्टर हैं।

अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हुआ। बीसीसीआई ने 6 अक्टूबर को रिक्त पद के लिए आवेदन निकाला जिसकी अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी। खबरें थीं कि पार्थिव पटेल पश्चिम क्षेत्र से चयन समिति के लिए आवेदन कर सकते हैं और वही अजीत अगरकर की जगह लेंगे, लेकिन 14 अक्टूबर की शाम को जब यह खबर आई कि पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने आवेदन ही नहीं किया था तब अन्य लोगों के लिए रास्ता साफ हो गया, जिसमें प्रज्ञान ओझा और वसीम जाफर का नाम अब तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। अगरकर ने दो साल तक चयन समिति में पश्चिम जोन का प्रतिनिधित्व किया और सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने के कारण उन्हें अध्यक्ष चुना गया। उनका अनुबंध इस महीने की शुरुआत में समाप्त हो गया। रोहित शर्मा के चयन को लेकर संबंधों में आई दरार के कारण ना तो अजीत अगरकर ने अनुबंध को आगे बढ़ाने की गुजारिश की और ना ही बीसीसीआई ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा। जो भी अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष होगा उसके लिए जिम्मेदारी बड़ी होगी क्योंकि अगले साल वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का चयन करना है।

प्रज्ञान ओझा को मिल रहा है मजबूत समर्थन

बता दें कि जाफर ने राज्य स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले और 1944 रन बनाए। बताया जा रहा है कि उन्होंने गुरुवार को अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे की सदस्य क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सामने पश्चिम जोन का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनकर्ता पद के लिए साक्षात्कार दिया। पश्चिम जोन के कई अन्य क्रिकेटरों ने भी आवेदन किया है, जिनमें पूर्व भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पवार भी शामिल हैं, जिन्हें इस पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। फिलहाल, दक्षिण जोन के चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा अंतरिम चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं। पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई के भीतर ओझा को अध्यक्ष पद पर बनाए रखने के लिए 'मजबूत समर्थन' है। इसके लिए जाफर को इस पद के लिए नहीं चुना जा सकता और पवार को इसका लाभ मिलेगा।

संन्यास लेने के बाद भी वसीम जाफर क्रिकेट टीमों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद राज्य टीमों आईपीएल टीमों और बांग्लादेश जैसी अंतरराष्ट्रीय टीमों में कोचिंग की भूमिका निभाई है। वर्तमान में वह एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं और कमेंटेटर के रूप में काम करते हैं। हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में उन्होंने अगरकर के कार्यकाल को 7/10 रेटिंग दी थी, साथ ही विराट कोहली के जल्दी टेस्ट संन्यास के लिए जाने वाले चयनकर्ता को भी दोषी ठहराया था। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था- “हमने टी-20 और वनडे क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने दो विश्व कप, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती हैं। तो हमने कई ट्रॉफियां जीती हैं। मैं उन्हें (अजीत अगरकर को) 10 में से 7 अंक दूंगा। मुझे लगता है कि कुछ लोगों के साथ उनका व्यवहार बेहतर हो सकता था।”

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़प्रज्ञान ओझा बनेंगे नए चीफ सिलेक्टर? वसीम जाफर ने किया है आवेदन लेकिन BCCI….