Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Wasim Akram still a far better bowler than I am Mitchell Starc surprising statement after breaking world record in Ashes
वसीम अकरम अब भी मुझसे...एशेज में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मिचेल स्टार्क का हैरतअंगेज बयान

वसीम अकरम अब भी मुझसे...एशेज में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मिचेल स्टार्क का हैरतअंगेज बयान

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क ने दूसरे एशेज टेस्ट में वसीम अकरम का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन चुके हैं।

Dec 05, 2025 06:37 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह डे-नाइट टेस्ट है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ पेसर मिचेल स्टार्क ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 6 शिकार किए। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज लेफ्ट आर्म पेसर वसीम अकरम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क अब टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन चुके हैं। उनके खाते में 102 मैचों में फिलहाल 418 विकेट हैं। वसीम ने 104 टेस्ट में 414 विकेट लेकर लगभग दो दशकों तक यह रिकॉर्ड अपने नाम रखा। स्टार्क ने वसीम को पछाड़ने का बाद हैरतअंगेज बयान दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टार्क ने पहले दिन स्टंप्स के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से बातचीत में कहा, ''वसीम अब भी मुझसे कहीं बेहतर बॉलर है। जहां तक ​​मेरा सवाल है, वह अब भी लेफ्ट आर्म बॉलर्स में सबसे ऊपर है और निश्चित रूप से वह अब तक के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक है। इस बारे में बात होना अच्छा लगता है। मैं कुछ और विकेट निकालने की कोशिश करूंगा।'' नियमित कप्तान पैट कमिंस और पेसर जोश हेजलवुड के चोटिल होने और नाथन लियोन के बाहर होने की वजह से स्टार्क ने डे-नाइट टेस्ट में कमजोर ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग अटैक को लीड किया। स्टार्क ने स्वीकार किया कि उनके रेगुलर पार्टनर्स की गैर-मौजूदगी से अजीब महसूस हुआ।

ये भी पढ़ें:जो रूट ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ठोका शतक, 160वें टेस्ट में किया ये कारनामा

उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मैं कभी अटैक में इन तीनों में से किसी एक के बिना खेला। तो इस मामले में यह थोड़ा अलग है।'' फिर भी स्टार्क ने वो स्पेल किया जिसने इंग्लैंड के लिए मुश्किल खड़ी की। उन्होंने हैरी ब्रूक को स्लिप में कैच आउट करवाने के बाद वसीम का रिकॉर्ड तोड़ा। उनका दबदबा पूरे दिन रहा क्योंकि वह लगातार मेहमान टीम को परेशान करने वाले अकेले बॉलर रहे। जब स्टार्क से पिंक बॉल से सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझसे हर समय पूछा जाता है लेकिन मुझे अभी भी नहीं पता। यह ऐसा ही है। मुझे लगता है कि यह अभी भी सफेद गेंद की तरह है। आज यह सॉफ्ट बॉल थी।''

ये भी पढ़ें:बुमराह के 'पंजे' से टूटा वसीम अकरम का रिकॉर्ड, SENA टीमों के खिलाफ बने नंबर-1

स्टार्क मौजूदा सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट में 10 विकेट लिए थे। वह अब तक एशेज में 16 विकेट ले चुके हैं। वह अब सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों की लिस्ट में 15वें नंबर पर आ गए हैं। स्टार्क पहले ही हरभजन सिंह (417) को पीछे छोड़ चुके हैं और अब शॉन पोलक (421) और रिचर्ड हैडली (431) को पीछे छोड़ सकते हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |