पहले से पता था कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में 3-0 से हारेगी, वसीम अकरम ने किया दावा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वसीम अकरम ने पाकिस्तान की टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और कहा है कि इंग्लैंड जाने से पहले ही उन्हें पता था कि टीम 3-0 से सीरीज हारेगी। इसके पीछे की वजह भी पाकिस्तान की टीम के पूर्व कप्तान ने बताई है। 

Babar Azam vs England
बाबर आजम वर्सेस इंग्लैंड

पाकिस्तान की टीम लगातार दो टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में 1987 और 1996 में जीती थीं। उन सीरीजों का हिस्सा वसीम अकरम भी थे। हालांकि, 2026 में जारी सीरीज के बीच में और तमाम बवाल के बीच में अकरम ने कहा है कि उन्हें पहल से पता था कि इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर देगी और हम 3-0 से सीरीज हारेंगे। पाकिस्तान की टीम ने पहले दो टेस्ट मैच बुरी तरह गंवा दिए हैं और तीसरे मैच से पहले 7 बदलाव टीम में हुए हैं। टेस्ट हेड कोच और बॉलिंग कोच को भी हटा दिया गया है।

बुधवार 9 सितंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले वसीम अकरम ने द एथलेटिक से बात करते हुए कहा, "मुझे सीरीज से पहले ही पता था कि हम इंग्लैंड से 3-0 से हारने वाले हैं। हमारी बैटिंग स्ट्रगल कर रही है, हमारी बॉलिंग औसत से भी नीचे है और हमारी फील्डिंग और भी खराब है। यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है।" आपको बता दें, लॉर्ड्स में पाकिस्तान की टीम को जैसे ही हार मिली तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्म्द रिजवान और इमाम उल हक जैसे 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था।

ताली दो हाथ से बज सकती है- अकरम

यहां तक कि टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल का भी रिटर्न टिकट पाकिस्तान का पीसीबी ने काट दिया था। यहां तक कि कप्तान बाबर आजम को भी इस बारे में खबरों से ही पता चला। ये बहुत ज्यादा चौंकाने वाली बात रही। वसीम अकरम बतौर कप्तान भी इंग्लैंड में सीरीज जीते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें प्लेयर्स के लिए बुरा लग रहा है, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वे अपने एटीट्यूड से खुद की बहुत ज्यादा मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में एक कहावत है, 'ताली केवल दो हाथों से ही बजाई जा सकती है'।"

फर्स्ट क्लास स्ट्रक्चर बदल गया है- अकरम

वसीम अकरम ने आगे कहा, “मुझसे हर समय पूछा जाता है, ‘क्या आप पाकिस्तान क्रिकेट की मदद के लिए कुछ कर सकते हैं?’ लेकिन मुद्दे बहुत गहरे हैं। ये टॉप खिलाड़ी हैं, वहां और कुछ नहीं है। सिस्टम उसके नीचे नहीं हैं। पिछले कुछ सालों में घरेलू फर्स्ट-क्लास स्ट्रक्चर पूरी तरह से बदल गया है और कोई कंसिस्टेंसी नहीं है, कोई सब्र नहीं है। यह बात फैंस तक भी पहुंचती है। वे टीम को हारते हुए देखते हैं और वे भी सब कुछ तहस-नहस कर देना चाहते हैं। हमने ऐसा कई बार किया है और अब सच में कुछ नहीं बचा है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पहले से पता था कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में 3-0 से हारेगी, वसीम अकरम का दावा