Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Washington Sundar Tells his practice session purpose after AUS vs IND 3rd T20I Says that puts a lot of pressure on me
इससे तो मुझपर बहुत दबाव पड़ेगा...वॉशिंगटन सुंदर ने तूफानी पारी खेलकर बताया अपना एक मकसद

इससे तो मुझपर बहुत दबाव पड़ेगा...वॉशिंगटन सुंदर ने तूफानी पारी खेलकर बताया अपना एक मकसद

संक्षेप:

ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तूफानी पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई। हालांकि, सुंदर को मैच में बॉलिंग का मौका नहीं मिला।

Sun, 2 Nov 2025 10:21 PMMd.Akram होबार्ट, भाषा
share Share
Follow Us on

अगर किसी को लगा था कि वॉशिंगटन सुंदर पर गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिलने के बाद बल्ले से प्रदर्शन करने का दबाव होगा तो इस भारतीय ऑलराउंडर ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 23 गेंद पर 49 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर उन्हें गलत साबित कर दिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में वॉशिंगटन का इस्तेमाल मुख्य रूप से इसलिए नहीं किया क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में बहुत सारे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने चार छक्के और तीन चौके लगाकर भारत की जीत आसान बना दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वॉशिंगटन ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत द्वारा 187 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘अगर मैं यह सोचता रहूंगा कि मुझे गेंद से अधिक मौका नहीं मिलने पर बल्ले से जरूर प्रदर्शन करना है या इसका उलटा तो मुझे लगता है कि इससे मुझपर बहुत दबाव पड़ेगा और इसका मतलब है कि आप सच में खेल का मजा नहीं ले रहे हैं।’’ वॉशिंगटन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह जो करना चाहते हैं, उसकी कल्पना करें और फिर उस योजना को परफेक्ट तरीके से लागू करें जो रविवार को हुआ।

ये भी पढ़ें:होबार्ट टी20: सुंदर ने बजाई AUS की बैंड, टीम इंडिया ने सीरीज में की बराबरी

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिस भी अभ्यास सत्र में जाता हूं उसका एक मकसद होता है। मैं सोचता हूं कि मैं उस सत्र से असल में क्या हासिल करना चाहता हूं और मैं उसे हासिल करने की कोशिश करता हूं। अगर यह पहले सत्र में नहीं होता है तो कुछ समय बाद हो जाता है।’’ वॉशिंगटन के लिए सभी प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना और हर प्रारूप की जरूरतों को पूरा कर पाना संतोष देता है। उन्होंने कहा, ‘‘चुनौतियां निश्चित रूप से रोमांचक होती हैं क्योंकि आप पर अलग-अलग सवाल फेंके जाते हैं और आपको बस उनके जवाब खोजने होते हैं और यही उच्चतम स्तर पर खेलने की खूबसूरती है।’’

ये भी पढ़ें:कड़ी मेहनत कर रहे थे और…ये 'पैंतरा' चलने पर सूर्यकुमार यादव हुए गदगद

वॉशिंगटन ने बताया कि इस सीरीज के खत्म होने के बाद उन्हें एक अलग सोच अपनानी होगी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस सीरीज के तुरंत बाद कुछ ही दिनों में हमारा टेस्ट (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) मैच खेलना है। एक बड़ी सीरीज आने वाली है इसलिए सबसे पहले तो अलग-अलग प्रारूप में खेलना ही बहुत रोमांचक है और साथ ही अलग-अलग प्रारूप में और अलग-अलग परिस्थितियों में अलग तरह से सोचना भी।’’ वॉशिंगटन ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया और भारत, आपको सफल होने के लिए इन दोनों जगहों पर थोड़ी अलग तरह से चीजें करनी होंगी। इसके लिए बहुत सोचना पड़ता है। हमारे आसपास बहुत से लोग हैं जिनसे हम हमेशा सवाल पूछ सकते हैं और जवाब ढूंढ सकते हैं और हा, यह हमेशा से ही रोमांचक रहा है।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |