श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, एक खिलाड़ी बाहर, 2 के खेलने पर संशय

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा)
Follow us on Google News
share

भारत और श्रीलंका के बीच अलगे महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्थिति कमजोर होती जा रही है। वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जबकि हर्षित राणा और नीतिश कुमार रेड्डी के खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

ind vs sl test series
भारतीय टेस्ट टीम

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चोटिल होने के कारण दोनों टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है।

भारत अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगा, जहां वह दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो (एसएससी) में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया कि पूरी फिटनेस हासिल करने के बाद ही वाशिंगटन दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस महीने की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान इस स्पिनर के पैर में चोट लग गई थी। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और उसके बाद बेंगलुरु में बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में रिपोर्ट करेंगे। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन की उपलब्धता भी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के जल्द ठीक होने की संभावना है।

सुंदर, हर्षित और रेड्डी के ना खेलने से खराब होगा टीम का संतुलन

वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने से भारत के लिए फिंगर स्पिनर में रवींद्र जडेजा का रास्ता साफ होता हुआ दिख रहा है। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और लोकेश राहुल निर्विवाद रूप से होंगे। तीसरे नंबर पर अगर फिट रहे तो साई सुदर्शन खेलेंगे। अगर उनकी फिटनेस नहीं रहती तब फिर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करेंगे। नंबर पांच पर ऋषभ पंत का स्थान पक्का है। नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को सुंदर के अनफिट होने पर मौका मिल सकता है। रवींद्र जड़ेजा नंबर 7 पर दिख सकते हैं। कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। एक फिंगर स्पिनर और ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल या मानव सुथार में से किसी एक को खिलाया जा सकता है। भारतीय टीम दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी। अगर बुमराह फिट रहते हैं तो मोहम्मद सिराज के साथ खेलते हुए दिख सकते हैं। बुमराह के अनफिट रहने की दशा में शुभमन गिल प्रसिद्ध कृष्णा की ओर जा सकते हैं। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया को बीच में बैलेंस प्रदान करते हैं। हर्षित राणा और नीतिश रेड्डी के ना खेलने से भी टीम को धक्का लग सकता है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, एक खिलाड़ी बाहर, 2 के खेल…