Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Washington Sundar or Arshdeep Singh who Won the player of the match in IND vs AUS third T20I
वॉशिंगटन सुंदर या अर्शदीप सिंह…IND vs AUS तीसरे टी20 में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

वॉशिंगटन सुंदर या अर्शदीप सिंह…IND vs AUS तीसरे टी20 में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

संक्षेप:

IND vs AUS तीसरे टी20 के प्लेयर ऑफ द मैच के लिए अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर के बीच ही टक्कर रही, मगर अंत में बाजी अर्शदीप सिंह ने ही मारी। अर्शदीप ने ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस और मार्कस स्टॉयनिस तीन बड़े विकेट लिए थे।

Sun, 2 Nov 2025 05:37 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 5 मैच की T20I सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से धूल चटाई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। बॉलिंग में भारत के लिए अर्शदीप सिंह चमके, जिन्होंने 4 ओवर के कोटे में 35 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह का शिकार ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस और मार्कस स्टॉयनिस जैसे बड़े बल्लेबाज बने। वहीं 187 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत के हीरो वॉशिंगटन सुंदर रहे। सुंदर ने 23 गेंदों पर 3 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 49 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 213.04 का रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:टिम डेविड ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, छक्कों का शतक किया पूरा

IND vs AUS तीसरे टी20 के प्लेयर ऑफ द मैच के लिए अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर के बीच ही टक्कर रही, मगर अंत में बाजी अर्शदीप सिंह ने ही मारी।

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते हुए अर्शदीप सिंह ने कहा, “मैं बस अपने प्रोसेस पर काम कर रहा हूं, अपनी स्किल पर भरोसा कर रहा हूं, और अपनी योजनाओं पर अमल कर रहा हूं। जब भी मौका मिलता है, योगदान देना बहुत अच्छा लगता है। हां (आक्रामक बल्लेबाज़ों को गेंदबाजी करने में मजा आता है), बिल्कुल। जब कोई आपके सामने जोरदार गेंदबाजी कर रहा हो, तो विकेट लेने का मौका हमेशा बना रहता है। और जब बुमराह जैसा गेंदबाजा दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहा हो, तो बल्लेबाज अक्सर मेरे खिलाफ ज्यादा जोखिम उठाते हैं, जिससे मुझे विकेट लेने के मौके मिलते हैं।"

उन्होंने अंत में कहा, "मैं बस अपनी गेंदबाजी का आनंद लेने और अपनी योजनाओं को सरल रखने की कोशिश करता हूं। चाहे कोई भी स्थिति हो - पावरप्ले हो या डेथ ओवर - मैं बस अमल पर ध्यान केंद्रित करता हूं और अपने अभ्यास पर ही टिका रहता हूं।”

बात मैच की करें तो टिम डेविड (74) और मार्कस स्टॉयनिस (64) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। इस स्कोर का पीछा भारत ने बिना किसी खिलाड़ी के अर्धशतक जड़े 9 गेंदें रहते कर लिया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |