टीम इंडिया की मात देने की फिराक में थी नामीबिया की टीम, कप्तान इरास्मस ने बताई अंदर की बात

Feb 13, 2026 12:15 pm ISTVikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने T20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ शिकस्त के बाद कहा कि मेजबान टीम की तूफानी शुरुआत के बाद वे खेल को धीमा करना चाहते थे और काफी हद तक इसमें सफल भी रहे।

टीम इंडिया की मात देने की फिराक में थी नामीबिया की टीम, कप्तान इरास्मस ने बताई अंदर की बात

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ शिकस्त के बाद कहा कि मेजबान टीम की तूफानी शुरुआत के बाद वे खेल को धीमा करना चाहते थे और काफी हद तक इसमें सफल भी रहे। भारत ने सात ओवर में एक विकेट पर 104 बनाकर तूफानी शुरुआत की थी लेकिन ऑफ स्पिनर इरास्मस (20 रन पर चार विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों ने नामीबिया को वापसी दिलाई और मेजबान टीम अंतिम 13 ओवर में 105 रन ही जोड़ सकी।

इरास्मस ने नामीबिया की 93 रन की हार के बाद संवाददाताओं से कहा, '' बीच के ओवरों में खेल को धीमा करना हमेशा हमारी योजना का हिस्सा था। मुझे लगता है कि भारतीय टीम काफी लंबे समय से किसी भी तरह की तेज गेंदबाजी या किसी अन्य ऐसी चीज से नहीं डरती। इसलिए मुझे लगता है कि हमारा हथियार हमेशा अमेरिका की तरह ही था। मुकाबले को धीमा करना।''

इरास्मस ने कहा कि वह अगर भारत को पावर प्ले में 60 रन के आसपास रोक पाते तो बेहतर होता। पावर प्ले का छठा ओवर काफी महंगा साबित हुआ जिसमें सलामी इशान किशन ने जेजे स्मिट पर लगातार चार छक्कों और एक चौके से 28 रन बनाए और भारत पावर प्ले में एक विकेट पर 86 रन बनाने में सफल रहा।

कप्तान ने कहा, ''पावर प्ले ठीक जा रहा था और फिर बदकिस्मती से पावर प्ले का आखिरी ओवर काफी महंगा साबित हुआ। अगर हम उन्हें 60 के आसपास तक रोक पाते तो मुझे लगता है कि यह अच्छा काम होता।'' इरास्मस ने भारतीय लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (दो ओवर में सात रन पर तीन विकेट) की भी सराहना की जिन्होंने नामीबिया के मध्यक्रम को ध्वस्त किया।

उन्होंने कहा, ''उस समय को छोड़कर जब वरुण ने गेंदबाजी की तब के अलावा मुझे लगता है कि बाकी मैच सपाट विकेट पर खेला गया। कोई हवा नहीं थी या इस्तेमाल करने के लिए कुछ भी नहीं था। इस्तेमाल करने के लिए कोई एक लंबी बाउंड्री नहीं थी। मुझे लगता है कि उस गेंदबाजी प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ी डटे रहे।''

इरास्मस ने कहा कि उनकी टीम ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया और लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी स्थिति में थी लेकिन फिर जल्दी-जल्दी तीन-चार विकेट गिरने से मौका गंवा दिया। कप्तान ने कहा, ''मुझे लगा कि कुछ खिलाड़ियों ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ ओवरों में काफी रन लुटा दिए और बल्लेबाजी में भी लगातार तीन या चार विकेट खो बैठे। यह हिम्मत वाली बात है कि हम मैच जीतना चाहते हैं और मुझे लगता है कि सभी को इसी तरह खेलने की जरूरत है।''

लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम एक समय 10वें ओवर में दो विकेट पर 86 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन टीम ने अपने अंतिम आठ विकेट सिर्फ 30 रन पर गंवा दिए और 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। कप्तान की तरह मुख्य कोच क्रेग विलियम्स को भी मलाल है कि उनकी टीम मैच को करीबी बनाने में विफल रही लेकिन वह अपने खिलाड़ियों के प्रयासों से खुश हैं।

विलियम्स ने कहा, ''खिलाड़ियों ने जो हिम्मत दिखाई उससे हम बहुत खुश हैं। आठ ओवर (नौ ओवर) के बाद स्कोर 85 रन पर दो विकेट था। मुझे लगता है कि हमने खुद को इस मौके के लिए तैयार किया था और खुद से कहा कि देखते हैं हम कहां पहुंचते हैं। हमने रणनीति के हिसाब से फैसला किया। बीच के ओवरों को बहुत अच्छा रखने की कोशिश की और मुझे लगता है कि यहीं हमने कुछ विकेट गंवाए।''

उन्होंने कहा, ''हम मैच को अंत तक नहीं ले जा सके। मुझे लगता है कि हमारा अंतिम स्कोर असल में हमारे खिलाड़ियों की शानदार कोशिश की झलक पेश नहीं करता।'' मुख्य कोच ने कप्तान इरास्मस की गेंदबाजी की भी जमकर सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं और उन्होंने दिखाया कि विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ कैसे गेंदबाजी करते हैं।

विलियम्स ने कहा, ''वह अपने वेरिएशन पर बहुत अधिक कड़ी मेहता करता है। वह दुनिया भर की कुछ लीग में क्रिकेट खेलता है और लगातार अपने खेल पर काम कर रहा है और यह देखने की कोशिश कर रहा है कि वह विरोधियों के खिलाफ और अधिक असरदार कैसे हो सकता है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि आज रात फिर उसने एक विश्व स्तरीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दुनिया को अपना खेल दिखाया। उसने पहले टीम को बीच के ओवरों में वापसी दिलाई और फिर बेहद दबाव के बीच 19वां ओवर ओवर फेंकना। पहली गेंद पर छक्का लगने के बाद वापसी करना। मुझे लगता है कि यह बेहद शानदार था इसलिए मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।''

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।