वानिंदु हसरंगा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, बने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज; नंबर-1 पर ये खिलाड़ी

Feb 09, 2026 06:33 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट लेकर ना सिर्फ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने। हसरंगा ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा है।

वानिंदु हसरंगा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, बने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज; नंबर-1 पर ये खिलाड़ी

श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 25 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। इन तीन विकेट क साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। हसरंगा ने 2021 में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला था, तब से लेकर वह इस टूर्नामेंट में अभी तक 40 विकेट चटका चुके हैं। वहीं 2007 से 2016 तक 6 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले शाहिद अफरीदी ने इस टूर्नामेंट में 39 विकेट चटकाए थे।

शाकिब अल हसन इस लिस्ट में नंबर-1

बात टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज की करें तो इस लिस्ट में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन टॉप पर हैं। 2007 से 2024 तक सभी टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले शाकिब इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 50 विकेट चटका चुके हैं। हालांकि इस बार उनकी टीम ने सुरक्षा कारणों की वजह से हिस्सा नहीं लिया। आईसीसी के लाख समझाने के बाद भी जब बांग्लादेश की टीम नहीं मानी तो आईसीसी ने उन्हें बाहर कर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया।

हैरानी की बात है कि 2 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया का कोई गेंदबाज टॉप-5 में मौजूद नहीं है। आर अश्विन 32 विकेट के साथ 13वें पायदान पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज-

शाकिब अल हसन- 50

वानिंदु हसरंगा- 40

शाहिद अफरीदी- 39

राशिद खान- 38

लासिथ मलिंगा- 38

कैसा रहा श्रीलंका वर्सेस आयरलैंड मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मेजबान श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बोर्ड पर लगाए। कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जड़ 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं कामिंदु मेंडिस ने अंत में 19 गेंदों पर 44 रन बनाकर शानदार कैमयो खेला। इस स्कोर का पीछा करते हुए आयरलैंड का स्कोर एक समय पर 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन था। उस समय श्रीलंका की धड़कने बढ़ी हुई थी, मगर आयरिश टीम आखिरी 5 ओवर में दबाव नहीं झेल पाई और 19.5 ओवर में 143 पर सिमट गई। श्रीलंका ने यह मैच 20 रनों के अंतर से जीता।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।