BCCI जागो...उन खिलाड़ियों का सम्मान करो जो तुम्हारे खजाने भरते हैं; ललित मोदी किस बात को लेकर साधा निशाना?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ललित मोदी ने एक बार फिर बीसीसीआई पर निशाना साधा है। उन्होंने उन खिलाड़ियों का सम्मान करने को कहा है जो भारत के लिए खेलते हुए बड़े-बड़े कारनामे करते हैं, मगर उन्हें एक अच्छा रिटायरमेंट नहीं मिल पाता।

BCCI जागो...उन खिलाड़ियों का सम्मान करो जो तुम्हारे खजाने भरते हैं; ललित मोदी किस बात को लेकर साधा निशाना?

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने एक बार फिर बीसीसीआई पर निशाना साधा है। मोदी का कहना है कि बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए, जिन्होंने उनके लिए खजाना भरा है। ललित मोदी ने यह तंज बीसीसीआई पर जेम्स एंडरसन की वीडियो देखकर कसा है। बता दें, भारत में बहुत ही कम ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी विदाई सम्मान के साथ हुई हो। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दो बड़े नाम हैं, जिन्होंने सम्मान के साथ क्रिकेट छोड़ा हो। उनके अलावा लिस्ट में सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और ना जाने कितने ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें रिटायरमेंट मैच तक नहीं मिला। हाल ही में टीम इंडिया के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।

ललित मोदी ने जेम्स एंडरसन के आखिरी टेस्ट का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एंडरसन लॉर्ड्स के मैदान पर बीयर का गिलास लेकर बालकनी में फैंस के सामने आते हैं। फैंस का धन्यवाद करते हैं और उन्हीं के सामने बीयर का गिलास खत्म करते हैं।

एंडरसन ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई 2024 में खेला था। इस मैच को इंग्लैंड ने पारी और 114 रनों के बड़े अंतर से जीता था। एंडरसन आखिरी टेस्ट की दोनों पारियों में 4 ही विकेट ले पाए थे।

IPL मालिकों पर लगाए थे काला जादू करने के आरोप

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने तो दावा किया है कि आईपीएल टीमों के कुछ मालिकों ने 2011 में काले जादू तक का इस्तेमाल किया था, जिसका उनके पास पुख्ता सबूत है। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया है कि वह किसी फिल्म या टीवी सीरीज के जरिए इससे जुड़ी हर चीज का खुलासा करना चाहते हैं।

ललित मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ये दावा किया है। उनका दावा सोशल मीडिया पर घूम रहे चेन्नई सुपर किंग्स के एक कथित खत के जवाब में आया है।

मोदी ने X पर लिखा, ‘मुझे याद है कि मैंने ये पोस्ट किया था कि कुछ टीम मालिक विपक्षी टीम के खिलाफ इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। वे विपक्षी टीम के ड्रेसिंग रूम में भी ये करते हैं। यहां तक कि मैंने इसे लेकर 2011 सीजन के दौरान विपक्षी टीम को आगाह भी किया था। जब यह हुआ तब मुझे ठोस सबूत के साथ अलर्ट मिला था। इस तरह की सारी हरकतें किसने की, इसका खुलासा मैं मूवी या टीवी सीरीज के जरिये करूंगा जिसके बारे में मेरी टीम खुलासा करेगी।’

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।