Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virender Sehwag Thinks T10 format will be the next big thing in cricket after T20
क्रिकेट में टी20 के बाद किस फॉर्मेट की मचेगी धूम? वीरेंद्र सहवाग ने दिया क्लियर कट जवाब

क्रिकेट में टी20 के बाद किस फॉर्मेट की मचेगी धूम? वीरेंद्र सहवाग ने दिया क्लियर कट जवाब

संक्षेप:

क्रिकेट में टी20 के बाद किस फॉर्मेट की धूम मचेगी? वीरेंद्र सहवाग ने इसका क्लियर कट जवाब दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि टेस्ट और वनडे प्रदर्शन का मजबूत आधार बने रहेंगे।

Jan 05, 2026 10:01 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

भारत के पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके बाद विदेशी खिलाड़ियों के नजरिए में बदलाव आया है और छींटाकशी जैसी प्रवृत्तियां कम हुई हैं। सहवाग ने कहा कि टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट हमेशा प्रदर्शन का मजबूत आधार बने रहेंगे लेकिन टी20 के बाद टी10 क्रिकेट का दौर भी देखने को मिल सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'बड़े लक्ष्य के लिए आक्रामक सोच जरूरी'

सहवाग ने जयपुर में ‘राजस्थान डिजिफेस्ट–टाई ग्लोबल समिट 2026’ के दूसरे दिन दर्शकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। ‘नो फियर, नो लिमिट्स: लेसन्स फ्रॉम द वर्ल्ड्स मोस्ट एग्रेसिव ओपनर’ विषय पर आयोजित इस संवाद सत्र में सहवाग ने कहा, ‘‘साहस और आक्रामक सोच के बिना ना तो खेल में और ना ही जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। भारत में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं, आवश्यकता केवल प्रतिभाओं की पहचान करने, उन्हें तराशने और सही मार्गदर्शन देने की है।’’

ये भी पढ़ें:IND Vs NZ: 1 शतक लगाते ही विराट कोहली तोड़ देंगे सहवाग और पोंटिंग का रिकॉर्ड

'प्रदर्शन से देना चाहिए आलोचना का जवाब'

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी टीम या संगठन की सफलता का आधार टीम में विश्वास, पारस्परिक सहयोग और सकारात्मक नेतृत्व होता है। आलोचना से घबराने के बजाय अपने प्रदर्शन से उसका जवाब देना चाहिए।’’ सहवाग ने हालांकि कहा कि क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी निवेशकों का आना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट के अलावा हॉकी सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों को पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल पाती। हर खेल में निवेशकों का आना जरूरी है, ताकि खिलाड़ियों को वित्तीय स्थिरता और सुरक्षा मिल सके।’’

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।