राहुल द्रविड़ के बेटे ने मचाया धमाल, मगर कैसा रहा वीरेंद्र सहवाग के बेटे का U19 डेब्यू? जानिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का U19 डेब्यू उतना अच्छा नहीं रहा, मगर राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ कहर बरपाया, जो पहले ही अपना डेब्यू अंडर 19 क्रिकेट में कर चुके हैं। 

 Anvay Dravid and Aaryavir Sehwag included in India U19
BCCI ने टीम इंडिया U19 में सहवाग और द्रविड़ के बेटे को जगह दी थी.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार 18 सितंबर को भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया। सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर का डेब्यू उतना खास नहीं रहा। 5 चौके अपनी पारी में उन्होंने जरूर जड़े, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वहीं, उनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेचे अन्वय द्रविड़ भी खेल रहे थे, जिन्होंने एक मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए कमाल की बल्लेबाजी की और टीम को अच्छी पोजिशन में ले जाने का काम किया।

दरअसल, इंडिया की अंडर 19 टीम इस समय राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के खिलाफ अनऑफिशियल वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश आ गई थी। ऐसे में मैच 20-20 ओवर का कराया जा रहा है। इस मैच में आर्यवीर सहवाग इंडिया 19 टीम के लिए पहली बार खेलने उतरे और अपने पिता की तरह पारी की शुरुआत करते नजर आए। कम ओवर होने की वजह से उन पर तेजी से रन बनाने का दबाव भी था। उन्होंने कोशिश भी की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

28 रनों की पारी डेब्यू मैच में आर्यवीर सहवाग ने खेली

दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने 5 चौकों की मदद से 26 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। इस तरह उनका अंडर 19 डेब्यू बहुत यादगार नहीं रहा। उधर, राहुल द्रविड़ के बेटे भी इस मैच का हिस्सा हैं। अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर के तौर पर इस मैच में खेल रहे हैं। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी की और 28 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38 रन ठोक दिए। इंडिया अंडर 19 टीम का स्कोर 88/4 था, जब वे बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन जब आउट हुए तो टीम को 150 के पार पहुंचा दिया था।

आर्यवीर का मैच देखने के लिए पहुंचे थे सहवाग

आर्यवीर सहवाग पिछले महीने दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल में नजर आए थे, जहां उन्होंने कुछ कमाल के शॉट्स खेलकर सभी का ध्यान खींचा था। एक शॉट तो उनका अपने पिता से मिलता-जुलता था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब देखना यह होगा कि आने वाले मैचों में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। इस मैच को देखने के लिए खुद वीरेंद्र सहवाग भी राजकोट पहुंचे थे। उनकी कुछ तस्वीरें सामने भी आई हैं, जहां वे स्टेडियम में बैठकर अपने बेटे का मैच देख रहे हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़राहुल द्रविड़ के बेटे ने मचाया धमाल, मगर कैसा रहा सहवाग के बेटे का U19 डेब्यू?