वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि ये ओपनर है तीनों फॉर्मेट में खेलने के काबिल; सहवाग ने खुलकर लिया नाम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो आगे चलकर तीनों फॉर्मेट में ओपनर की भूमिका ले सकता है। यह बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स का है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी नहीं है। 

वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि ये ओपनर है तीनों फॉर्मेट में खेलने के काबिल; सहवाग ने खुलकर लिया नाम

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर का समर्थन किया है और दावा किया है कि वह उसे तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए। ये वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि उनके सीनियर यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल इस समय सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में रेगुलर हैं, जबकि वनडे टीम के साथ काफी समय से हैं, लेकिन बहुत कम मौके उन्हें मिले हैं। इस समय हर कोई वैभव सूर्यवंशी की तारीफ कर रहा है, लेकिन सहवाग ने ओपनर के तौर पर यशस्वी को रोहित शर्मा का सही उत्तराधिकारी बताया है।

यशस्वी के साथ इस समय समस्या यह है कि वे टेस्ट में केएल राहुल के साथ ओपन करते हैं, लेकिन वनडे में ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा हैं, जबकि टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी फेमस है। इस तरह यशस्वी को बैकअप ओपनर के रूप में ही देखा गया है। वे 23 टी20 इंटरनेशनल और चार वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उसी स्थिति में जब वनडे में रोहित या गिल नहीं थे या फिर टी20 में सैमसन या अभिषेक नहीं थे। अब तक खेले चार वनडे मैचों में 171 रन जायसवाल ने बनाए हैं, जिनमें 116 रन की पारी भी शामिल है।

सहवाग ने इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच के दौरान क्रिकबज पर कहा, "अभी कोई जगह नहीं है। शुभमन गिल (ODI में) कप्तान हैं। रोहित शर्मा खेल रहे हैं। जैसे ही रोहित शर्मा रिटायर होंगे, आप जायसवाल को व्हाइट-बॉल और वनडे क्रिकेट में भी खेलते हुए देखेंगे। हालांकि, रुतुराज गायकवाड़ उनके कॉम्पिटिटर हो सकते हैं, लेकिन अगर आप तीन ओपनर लेते हैं, तो आप उनमें जायसवाल को जरूर देखेंगे।"

सहवाग ने आगे कहा, "देखिए, वह ODI टीम में सिर्फ इसलिए आया, क्योंकि गिल या शर्मा जैसा कोई उपलब्ध नहीं था। ऐसा नहीं था कि उसे मौका मिला और फिर उसने परफॉर्म नहीं किया। जब उसे मौका मिला तो उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। ऐसा नहीं था कि अच्छा परफॉर्म न करने के बाद उसे ड्रॉप कर दिया गया। वह टीम में इसलिए था, क्योंकि कोई एक नहीं खेल रहा था।"

ईशान किशन भी हैं दावेदार

पूर्व ओपनर को यह भी लगता है कि ईशान किशन भी ओपनर के दावेदार हैं। उन्होंने समझाया, "ईशान किशन भी वनडे क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने ODI में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया है। इसलिए वह भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो उम्मीद के मुताबिक हैं, लेकिन मैं जायसवाल को वनडे क्रिकेट और T20I में जरूर देखना चाहूंगा - मेरा मतलब है तीनों फॉर्मेट में। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।