Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virender Sehwag and Aarti Ahlawat separate after 20 Years of marriage reports say couple living apart divorce soon
शादी के 20 साल के बाद अलग हो सकते हैं वीरेंद्र सहवाग और आरती, तलाक तक पहुंच चुकी है बात

शादी के 20 साल के बाद अलग हो सकते हैं वीरेंद्र सहवाग और आरती, तलाक तक पहुंच चुकी है बात

संक्षेप:

  • शादी के 20 साल के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत अलग हो सकते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं और अब बात तलाक तक पहुंच चुकी है। परिवार से जुड़े सूत्रों ने ये दावा किया है।

Jan 23, 2025 10:37 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग से जुड़ी एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि वीरेंद्र सहवाग अपनी पत्नी आरती अहलावत से शादी के 20 साल के बाद अलग हो रहे हैं। 2004 में शादी के बंधन में बंधे सहवाग और आरती ने एकदूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ऐस में उनके रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आ रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों कई महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं और तलाक की संभावना है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस वीरेंद्र सहवाग ने साल 2004 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। 2007 में आर्यवीर सहवाग और 2010 में वेदांत सहवाग का जन्म हुआ था। ये दोनों बच्चे अभी टीनएजर हैं, लेकिन इनके माता-पिता के अलग होने की खबरें हैं।

अगर आप वीरेंद्र सहवाग को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि वीरेंद्र सहवाग ने आखिरी तस्वीर अपने परिवार की दीपावली 2024 पर पोस्ट की थी। उन तस्वीरों में सहवाग के अलावा उनका बेटा और मां नजर आई, लेकिन पत्नी आरती अहलावत नजर नहीं आईं। ऐसे में समझा जा रहा है कि लंबे समय से चली आ रही इस कपल की साझेदारी अब टूटने की कगार पर है।

सहवाग ने भी इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। ऐसे में आरती और सहवाग के अलगाव की अफवाहों को और हवा मिल गई है। दो सप्ताह पहले वीरेंद्र सहवाग पलक्कड़ में विश्व नागयक्षी मंदिर गए थे। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हालांकि, उनमें भी आरती कहीं नजर नहीं आईं। इससे भी उनके रिश्ते में आई दरार के बारे में संकेत मिलता है। इस पर सहवाग या आरती अहलावत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया है।

कौन हैं आरती अहलावत?

नई दिल्ली की रहने वालीं आरती अहलावत ने ज्यादातर समय अपनी पहचान को एक आम इंसान के तौर पर ही रखा है। 16 दिसंबर 1980 को जन्मीं आरती ने लेडी इरविन सेकेंडरी स्कूल और भारतीय विद्या भवन से शिक्षा प्राप्त की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया। साल 2000 के आसपास सहवाग और उनकी लव स्टोरी चली और फिर 2004 में दोनों ने पूर्व वित्त मंत्री और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए के चेयरमैन रहे अरुण जेटली के आवास पर शादी की थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |