Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli's Bold Statement after historic century in IND vs SA Ranchi ODI Says I Have never been big believer of this
मैं इसपर ज्यादा यकीन नहीं करता…रांची में ऐतिहासिक शतक के बाद विराट कोहली का दनदनाता बयान

मैं इसपर ज्यादा यकीन नहीं करता…रांची में ऐतिहासिक शतक के बाद विराट कोहली का दनदनाता बयान

संक्षेप:

विराट कोहली ने रांची में इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले वनडे में शतकीय पारी खेली। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जानिए, स्टार बल्लेबाज कोहली ने रांची वनडे के बाद क्या कुछ कहा?

Nov 30, 2025 11:30 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 17 रनों से रोमांचक जीत हासिल की। भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर रांची के मैदान में 349/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रनों पर ढेर हो गई। कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और सात छक्के हैं। यह कोहली का 52वां वनडे शतक था। वह इंटटरनेशनल क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। कोहली ने ऐतिहासिक शतक के बाद दनदनाता बयान दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोहली ने रांची वनडे के बाद कहा, ''इस तरह का मैच देखना शानदार रहा। पिच शुरुआती 20-25 ओवर तक ठीक-ठाक रही, फिर धीमी होने लगी। मेरा बस बॉल को हिट करने और क्रिकेट एंजॉय करने का इरादा था। जब आपको शुरुआत मिलती है तो आपको पता होता है कि क्या करना है। एक्सपीरियंस काम आता है। फिर आप सिचुएशन को समझते हैं और पारी आगे बढ़ाते हैं।'' जब कोहली से पूछा गया कि आपकी तैयारी कैसी थी तो उन्होंने कहा, ''मैं बहुत ज्यादा तैयारी करने पर यकीन नहीं करता। मेरा सारा क्रिकेट मानसिक स्थिति का रहा है। मैं शारीरिक रूप से कड़ी मेहनत करता हूं। जब तक मेरा फिजिकल लेवल अच्छा है और मेंटल शार्पनेस है, तब तक आप जानते हैं कि सब ठीक है।''

ये भी पढ़ें:एक फॉर्मेट में सर्वाधिक सेंचुरी ठोकने वाले प्लेयर, कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार बल्लेबाज कोहली रांची जल्द पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, ''मैं थोड़ा कंडीशन को समझना चाहता था। दिन की रोशनी में कुछ सेशन बैटिंग किए और फिर शाम को एक सेशन और मेरा प्रेप वर्क हो गया। मैंने मैच से पहले एक दिन की छुट्टी ली थी। मैं 37 साल का हूं, इसलिए मुझे रिकवरी का भी ध्यान रखना है। आप जानते हैं कि मैं अपने दिमाग में गेम की बहुत ज्यादा कल्पना करता हूं। जब मैं गेम के बारे में सोचता हूं तो मैं खुद को उतना ही इंटेंस, उतना ही शार्प महसूस करता हूं।'' रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वह भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। कोहली ने भविष्य में भी सिर्फ एक ही फ़ॉर्मेट खेलने वाला हैं। उन्होंने कहा, ''ऐसा ही रहेगा। मैं सिर्फ एक ही फ़ॉर्मेट खेल रहा हूं।''

ये भी पढ़ें:विराट के शतक पर रोहित का रिएक्शन वायरल, पहले थे सीरियस और फिर कुछ यूं किया

कोहसी से जब पूछा गया कि रांची जैसी परफॉर्मेंस कैसे देती हैं तो उन्होंने कहा, ''आप जानते हैं कि मैंने पिछले 15-16 सालों में 300 से ज़्यादा वनडे मैच और काफी क्रिकेट खेला है। जैसा कि मैंने कहा, अगर आप गेम के टच में हैं और जब आप प्रैक्टिस में बॉल हिट कर रहे होते हैं तो आपको पता होता है कि रिफ्लेक्स हैं और लंबे समय तक बैटिंग करने के लिए शारीरिक क्षमता है।। हां, अगर फ़ॉर्म में गिरावट आती है तो आप गेम देखते हैं और उस फॉर्म को वापस पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब तक आप बॉल को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं और अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं तो मुझे लगता है कि बाकी सबकुछ अपने आप ठीक होना चाहिए।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |