क्या ओलंपिक के लिए T20I रिटायरमेंट से यू-टर्न लेंगे विराट कोहली? जवाब सुन आपका दिल हो जाएगा खुश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • विराट कोहली ने कहा है कि वह टी20 इंटरनेशनल में वापसी नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने मजाक में कहा है कि अगर भारत ओलंपिक में गोल्ड मेडल मैच खेलता है तो वह उसका हिस्सा बनना चाहेंगे।

क्या ओलंपिक के लिए T20I रिटायरमेंट से यू-टर्न लेंगे विराट कोहली? जवाब सुन आपका दिल हो जाएगा खुश

भारतीय टीम के स्टार बल्लेाबज विराट कोहली ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि वह टी20 इंटरनेशनल में फिर से वापसी कर सकते हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था लेकिन अब उन्होंने सिर्फ एक मैच के लिए वापसी की संभावना जताई है। कोहली के साथ रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कहा था।

विराट कोहली ने लीडर्स द्वारा संचालित आरसीबी इनोवेशन लैब इंडियन स्पोर्ट्स समिट में कहा है कि वह एक मैच के लिए संन्यास से यू टर्न ले सकते हैं, अगर भारतीय टीम 2028 लॉस एंजिलिस मेंस क्रिकेट इवेंट के फाइनल में पहुंचती है। 128 साल के अंतराल के बाद 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होगी।

पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा ने इंटरव्यू के दौरान कोहली से पूछा कि क्या वह एलए ओलंपिक में खेलना चाहते हैं, इस पर कोहली ने मजाक में कहा कि वह केवल एक शर्त पर लौटेंगे, अगर भारत ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए मैच खेल रहा हो। संन्यास से यूटर्न पर कोहली ने कहा, ''नहीं। ओलंपिक के लिए? शायद? अगर हम गोल्ड मेडल के लिए खेल रहे हैं, तो मैं एक मैच के लिए वापस आ सकता हूं (कोहली ने हंसते हुए कहा)। मेडल जीतो और घर वापस आओ। ये बड़ी चीज है। ओलंपिक चैंपियन बनना एक शानदार एहसास होगा, जो अपनी तरह का पहला एहसास होगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।