Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli wins the heart of a fan at Delhi Airport Did this before leaving for Australia watch the video
विराट कोहली ने एयरपोर्ट पर जीता फैन का दिल, ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले किया ये काम-VIDEO

विराट कोहली ने एयरपोर्ट पर जीता फैन का दिल, ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले किया ये काम-VIDEO

संक्षेप: India tour of Australia 2025: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले एक फैन का दिन बना दिया। कोहली का दिल्ली एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

Wed, 15 Oct 2025 11:57 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। अगर किसी फैन को ऑटोग्राफ मिला जाए तो सोने पर सुहागा। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले एक फैन का दिन बना दिया। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर फैन का दिल जीता, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। शुभमन गिल की अगुवाई वाली वनडे टीम का पहला बैच बुधवार को दिल्ली से पर्थ के लिए रवाना हुआ। भारत को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैच खेलने हैं। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर आयोजित होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीडियो में देखा जा सकता है कि 36 वर्षीय कोहली जब बस में बैठे थे तो उन्हें भीड़ के बीच एक छोटा सा आरसीबी फैन नजर आया। उन्होंने फौरन बाहर खड़े सिक्योरिटी का हिस्सा शख्स को रोका और उस बच्चे के हाथ से 'कोहली' का पोस्टर लाने को कहा। फिर कोहली ने पोस्टर पर अपना ऑटोग्राफ दिया और उसे आरसीबी की जर्सी पहने हुए फैन को लौट दिया। इसके बाद, फैन ने बस के सामने आकर एक तस्वीर खिंचवाई। उस वक्त फैन की खुशी देखने लायक थी।

ये भी पढ़ें:रोहित और विराट को पता चलेगा कि…WC को लेकर शास्त्री ने कह दी क्लियर कट बात

वीडियो पर जमकर रिएक्सन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''कोहली के नाम इतने सारे रिकॉर्ड हैं, शोहरत और बुलंदी पर सालों से होने के बावजूद भी वह उन लोगों को कभी नहीं भूलते, जिन्होंने उन्हें बनाया। छोटी-छोटी बातें हैं लेकिन बड़ा दिल दिखाया। यही चीज दिग्गजों को स्टार्स से अलग करती है।'' अन्य ने कहा, ''किंग कोहली यूं नहीं कहा जाता। यह बहुत ही प्यारा जेस्चर है। इससे पता चलता है कि वह अपने फैंस का कितना सम्मान करते हैं।'' कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हैं।

ये भी पढ़ें:मंधाना ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बनीं सबसे तेज 5 हजार रन बटोरने वाली भारतीय
ये भी पढ़ें:रोहित और विराट जरूर ऐसा करेंगे…इयान बिशप ने कही कप्तान गिल की भलाई वाली बात

कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दो बच्चों के साथ इंग्लैंड में बस गए हैं। कोहली चार महीने बाद मंगलवार को भारत लौटे। वह आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद इंग्लैंड चले गए थे, जहां उन्होंने कुछ हफ्तों के आराम के बाद फिर से ट्रैनिंग शुरू की। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा अनिवार्य प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट भी दिया। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली सात महीने बाद भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह पिछली बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |