कोहली के बल्ले से 1 रन निकलते ही सचिन का रिकॉर्ड गया, पोंटिंग और रूट के धाकड़ क्लब में मारी एंट्री

Jan 12, 2026 09:45 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

India vs New Zealand: विराट कोहली ने भारत बनान न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के धाकड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

कोहली के बल्ले से 1 रन निकलते ही सचिन का रिकॉर्ड गया, पोंटिंग और रूट के धाकड़ क्लब में मारी एंट्री

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 301 के टारगेट का पीछा करते हुए 91 गेंदों में 93 रन बनाए। उन्होंने वडोदरा के मैदान पर आठ चौके और एक सिक्स जमाया। भारत ने चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। कोहली ना सिर्फ 54वें वनडे शतक की दहलीज पर अटक गए बल्कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ने से भी चूक गए। हालांकि, कोहली के पास बुधवार को राजकोट में दूसरे वनडे में सचिन को पछाड़ने का मौका है।

1 रन बनाते ही टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड

कोहली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम करने की कगार पर हैं। उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 वनडे मुकाबलों में 1750 रन जुटाए हैं। उनके बल्ले से राजकोट वनडे में एक रन निकलते ही सचिन का रिकॉर्ड टूट जाएगा। सचिन ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के सामने 42 वनडे खेलने के बाद 1750 रन बनाए। लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर हैं, जिन्होंने भारत के विरुद्ध 35 मैचों में 1385 रन बनाए। उनके बाद केन विलियमसन (31 मैचों में 1239) हैं। विलियमसन मौजूदा सीरीज में न्यूजीलैंड स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं।

कोहली की पोंटिंग-रूट के क्लब में एंटी

कोहली ने सचिन, रिकी पोंटिंग और जो रूट के धाकड़ क्लब में एंट्री कर ली है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन हजार प्लस रन बनाने वाले पांचव बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली कीवी टीम के सामने 71 पारियों में 3020 रन बना चुके हैं। न्यूजीलैंड के विरुद्ध सर्वाधिक इंटरनेशनल रन का रिकॉर्ड सचिन के खाते में है। उन्होंने 80 पारियों में 3345 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने 77 पारियों में 3145 रन जबकि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रूट ने 71 पारियों में 3097 रन बटोरे। सूची में चौथे पायदान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 पारियों में 3071 रन जुटाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।