IND vs NZ तीसरे वनडे से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली, साथ नजर आया ये खिलाड़ी
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। जबरदस्त फॉर्म में चटल रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी नजर आए। कोहली और कुलदीप इस दौरान महाकाल की भस्म आर्ती में भी शामिल हुए। महाकाल के दर्शन करने के बाद यह दोनों खिलाड़ी आज इंदौर के लिए रवाना होंगे।
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहले वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए भारत को 7 विकेट से धूल चटाई थी।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद, ANI से बात करते हुए कुलदीप यादव ने कहा, "यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैंने पहली बार 9 साल पहले यहां दर्शन किए थे। इससे बहुत खुशी और सुकून मिलता है। भगवान की कृपा से सब कुछ अच्छा है, और अगर उनकी कृपा बनी रही, तो हम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में है। कुलदीप यादव वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं। भारत को टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर ही 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, जो वनडे सीरीज के बाद शुरू होगी।
बात विराट कोहली की करें तो, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेल आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। कोहली 2021 के बाद वनडे रैंकिंग में नंबर वन बने थे। दूसरे वनडे में वह सस्ते में आउट हो गए, हालांकि इंदौर में उनके पास अच्छा प्रदर्शन कर नंबर-1 की रैंकिंग को बरकरार रखने का मौका होगा।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




