Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli took a dig at BCCI and Gautam Gambhir saying something significant
विराट कोहली ने बातों ही बातों में कसा BCCI और गौतम गंभीर पर तंज, कह गए बड़ी बात

विराट कोहली ने बातों ही बातों में कसा BCCI और गौतम गंभीर पर तंज, कह गए बड़ी बात

संक्षेप:

टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पिछले कुछ समय से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का दबाव बनाया जा रहा है। इस चक्कर में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खोना पड़ा था। विराट-रोहित पर भी लगातार दबाव बनाया जाता है।

Mon, 1 Dec 2025 01:46 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले वनडे में खूब धमाल मचाया। उन्होंने ऐतिहासिक शतक जड़ते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था, वह एक फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विराट कोहली ने इस मैच में पहले अपने बल्ले से तो बाद में मैच जीतने के बाद प्रजेंटेशन में अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान विराट ने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर भी तंज कसा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:कोहली ने जीता 70वां POTM अवॉर्ड, आने लगी सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की आहट

दरअसल, टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पिछले कुछ समय से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का दबाव बनाया जा रहा है। इस चक्कर में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खोना पड़ा था। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने से पहले रणजी मैच खेला था, वहीं रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए यह टूर्नामेंट खेलते नजर आए थे।

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 25 अक्टूबर को आखिरी वनडे खेलने के बाद सीधा 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला। कोहली की फॉर्म में किसी तरह की कोई कमी नजर नहीं आई। जब मैच के बाद उनकी तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर तंज कसते हुए कहा कि वह कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करते।

ये भी पढ़ें:भारत का अगला मैच कब? नोट कर लीजिए डेट-टाइमिंग समेत कुछ जरूरी चीजें

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे विराट कोहली ने कहा, “अगर आपको समझ में आए, तो मैं कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करता। मेरा सारा क्रिकेट मेंटल रहा है। जब तक मैं मेंटली अच्छा महसूस करता हूं, मैं गेम खेल सकता हूं।”

तो अब सवाल यह है कि विराट कोहली आगमी विजय हजारे टूर्नामेंट जो वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है, उसके लिए उपलब्ध होंगे या नहीं?

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |