विराट कोहली ने शानदार पारी से दिखाया वह किस फॉर्म में हैं; कोच राजकुमार शर्मा ने की तारीफ

Jan 19, 2026 04:14 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

किंग कोहली को क्रिकेट के गुर सिखाने वाले कोच राजकुमार शर्मा ने उनकी जमकर तारीफ की है। शर्मा ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली ने अपना टॉप फॉर्म दिखाया और भारत के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने कहा कि बहुत सारे विकेट गिर गए इस वजह से टीम जीत से दूर रह गई।

विराट कोहली ने शानदार पारी से दिखाया वह किस फॉर्म में हैं; कोच राजकुमार शर्मा ने की तारीफ

किंग कोहली को क्रिकेट के गुर सिखाने वाले कोच राजकुमार शर्मा ने उनकी जमकर तारीफ की है। शर्मा ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली ने अपना टॉप फॉर्म दिखाया और भारत के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने कहा कि बहुत सारे विकेट गिर गए इस वजह से टीम जीत से दूर रह गई।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए राजकुमार शर्मा ने कहा, ‘उन्होंने कल एक शानदार पारी खेली और दिखाया कि वह किस तरह की फॉर्म में हैं। दुर्भाग्य से वह भारत के लिए मैच नहीं जीत सके क्योंकि बहुत विकेट गिर गए थे। जिस तरह से उन्होंने अपनी टीम और अपने देश के लिए खेला है वह काबिले तारीफ है।’

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में 108 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े। ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किंग कोहली का 85वां शतक था और ओडीआई में 54वां। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में अब महान सचिन तेंदुलकर ही कोहली से आगे हैं। सचिन के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। वहीं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा शतकों की बात करें तो विराट कोहली नंबर वन हैं। सचिन दूसरे नंबर पर हैं।

रविवार को इंदौर में खेली गई विराट कोहली की शतकीय पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ ओडीआई की 36 पारियों में उनकी ऐसी सातवीं पारी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में किसी भी अन्य बल्लेबाज ने उनके बराबर 7 शतक नहीं लगाए हैं। अगर कीवी के खिलाफ सभी फॉर्मेट में शतकों की बात करें तो विराट कोहली ने कुल 10 शतक लगाए हैं जिनमें 3 टेस्ट शतक भी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के ये सबसे ज्यादा शतक हैं।

विराट कोहली ओडीआई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 14797 रन हैं। उनसे ज्यादा वनडे रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम हैं जिन्होंने 18426 रन बनाए हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, असिस्टेंट एडिटर

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।