Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli should not have walk away from Test cricket he should have worked on problems says Sanjay Manjrekar
टेस्ट से संन्यास और ODI को तरजीह; विराट कोहली पर संजय मांजरेकर ने दिया सख्त बयान

टेस्ट से संन्यास और ODI को तरजीह; विराट कोहली पर संजय मांजरेकर ने दिया सख्त बयान

संक्षेप:

पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किंग कोहली अपनी कमियों, समस्याओं पर काम करने के बजाय टेस्ट से ही भाग गए। उन्होंने कोहली के टेस्ट पर ओडीआई को तरजीह दिए जाने पर भी निराशा जताई।

Jan 06, 2026 02:00 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किंग कोहली अपनी कमियों, समस्याओं पर काम करने के बजाय टेस्ट से ही भाग गए। उन्होंने कोहली के टेस्ट पर ओडीआई को तरजीह दिए जाने पर भी निराशा जताई। 37 वर्ष के विराट कोहली ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर चौंका दिया था जबकि उनके समकालीन जो रूट और स्टीव स्मिथ का इस फॉर्मेट में रनों का अंबार लगाना जारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विराट कोहली टेस्ट में 10 हजार रन पूरा करने से महज 770 रन दूर थे लेकिन उन्होंने संन्यास का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह संघर्ष करते नजर आए थे। 10 पारियों में वह सिर्फ 194 रन बना पाए थे, जिसमें पर्थ टेस्ट में उनका एक शतक भी शामिल था। अब वह जिस तरह ओडीआई क्रिकेट में रन बरसा रहे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास में संभवतः उन्होंने जल्दबाजी कर दी।

ये भी पढ़ें:विराट कोहली संग वीडियो बनाना चाहते हैं मशहूर यूट्यूबर MrBeast, दूसरी बार की अपील

विराट कोहली को लेकर संजय मांजरेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा, 'जैसे जो रूट टेस्ट क्रिकेट में नई ऊंचाई हासिल कर रहे हैं, मेरा मन विराट कोहली पर जा रहा। वह टेस्ट क्रिकेट से किनारा कर गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रिटायरमेंट से पहले संघर्ष वाले उन 5 वर्षों में वह समस्या ढूंढने में पूरे जी-जान से नहीं लगे कि वह 5 वर्षों तक टेस्ट में 31 की औसत से क्यों रन बना रहे हैं। लेकिन ये देखकर दुख होता है कि जो रूट और स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन जैसे लोग टेस्ट क्रिकेट में अपना नाम बना रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'तब ठीक होता अगर विराट कोहली क्रिकेट से ही दूर हो गए होते, हर तरह के क्रिकेट से दूर हो गए होते। लेकिन उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट खेलना चुना, ये मुझे और निराश करता है क्योंकि किसी टॉप ऑर्डर बैटर के लिए ये फॉर्मेट सबसे आसान होता है, जो मैं पहले भी कह चुका हूं।'

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |