Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli should have left playing ODIs and continued playing test cricket untill he had nothing to give
'विराट कोहली को ODI खेलना छोड़ देना चाहिए था और टेस्ट क्रिकेट तब तक खेलना चाहिए था जब तक…'

'विराट कोहली को ODI खेलना छोड़ देना चाहिए था और टेस्ट क्रिकेट तब तक खेलना चाहिए था जब तक…'

संक्षेप:

भारतीय टेस्ट टीम की घरेलू कंडीशन में खराब हालत देख पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी का कहना है कि विराट कोहली को टेस्ट नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट से संन्यास लेना चाहिए थे और उन्हें टेस्ट तब तक खेलना चाहिए था, जब तक उनके पास देने के लिए कुछ न हो।

Nov 25, 2025 06:06 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारत की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है। कोलकाता टेस्ट हारने के बाद गुवाहाटी टेस्ट में भी टीम इंडिया पर काले बादल छाए हुए हैं। यहां साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम की बैटिंग कोलैप्स कर गई और पूरी टीम 201 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी में 288 रनों की बढ़त के बाद साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 26 रन बना लिए हैं और उनकी लीड 314 रन की हो गई है। घरेलू कंडीशन में भारत की इतनी खराब हालत होती देख फैंस क्या पूर्व क्रिकेटरों को भी विराट कोहली की याद आने लगी है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत घर पर टेस्ट क्रिकेट में डोमिनेट करता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:टेस्ट में 2025 में किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट? मोहम्मद सिराज ने काटा गदर

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने घर पर 31 टेस्ट मैच खेले, जिसमें टीम इंडिया को सिर्फ 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, वहीं 24 मैच इस दौरान टीम इंडिया जीती। विराट कोहली का घर पर विनिंग पर्सेंटेज 77.41 का रहा। अपनी कप्तानी में, उन्होंने भारत को सभी 11 घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई।

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की एनर्जी को इस समय हर कोई मिस कर रहा है, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक अलग ही जान फूंक दी थी।

ये भी पढ़ें:भारत में होने वाले टी20 WC शेड्यूल का ऐलान आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

टेस्ट क्रिकेट में भारत की हालत खस्ता होते देख पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि आदर्श स्थिति में विराट कोहली को ODI छोड़कर टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए था।

गोस्वामी ने X पर कहा, “आदर्श रूप से तो विराट को ODI खेलना छोड़ देना चाहिए था और टेस्ट क्रिकेट तब तक खेलते रहना चाहिए था जब तक उनके पास देने के लिए कुछ न हो। टेस्ट क्रिकेट में उनकी कमी खलती है। सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि वह एनर्जी जो वह लाए थे, इंडिया के लिए खेलने का प्यार और जुनून, जहां उन्होंने टीम को यकीन दिलाया कि वे किसी भी हालत में जीत सकते हैं।”

उन्होंने पहले की एक पोस्ट में कहा था, “विराट कोहली के समय में जीतने वाली सोच और वह जोश इस टीम में नहीं है।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |