विराट कोहली हुए अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। आईपीएल फाइनल के दौरान उन्हें चोट लगी थी, बीसीसीआई ने आज उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

विराट कोहली हुए अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान विराट कोहली चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने आज उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। यशस्वी जायसवाल को उनकी जगह भारतीय वनडे टीम में चुना गया है। भारत का इस समय अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट जारी है, तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा। रिपोर्ट्स हैं कि हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह चयन के लिए उपलब्ध हैं, वहीं रोहित शर्मा अभी भी बीसीसीआई मेडिकल सेंटर में हैं।

बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली की मांसपेशियों में खिंचाव आया था, वह वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे, जिस वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, स्कैन से पता चला है कि कोहली की 'डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन' (घुटने के पीछे की मांसपेशियां) फट गई है। डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन' का फटना मांसपेशियों से जुड़ी एक दुर्लभ चोट है। यह नसों के उस जाल को प्रभावित करती है जो घुटने के ठीक नीचे मांसपेशियों को पिंडली की हड्डी के अंदरूनी हिस्से से जोड़ती है।

IND vs AFG वनडे सीरीज की चमक पड़ेगी फीकी

कोहली के बाहर होने से वनडे सीरीज की चमक भी फीकी पड़ जाएगी। भारत के पूर्व कप्तान कोहली अब सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं लेकिन अब भी वह दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनकी शानदार फिटनेस को देखते हुए ऐसा कभी कभार ही हुआ है जब वह चोटिल होने के कारण किसी मैच या सीरीज से बाहर हो गए हों।

अपनी शानदार फिटनेस के लिए मशहूर 37 वर्षीय कोहली ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में नाबाद अर्धशतक लगाकर विजयी रन बनाया था। अपने टी-20 खेल में कुछ बदलाव करने वाले कोहली ने बेंगलुरु के विजय अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक सहित 675 रन बनाए।

रोहित शर्मा का खेलना भी संदिग्ध है। आईपीएल के दौरान रोहित की जांघ की मांसपेशियों में भी खिंचाव आ गया था। उन्हें कुछ मैच से बाहर रहना पड़ा था। उन्हें फिटनेस के आधार पर ही टीम में शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। यही नहीं हार्दिक पांड्या को लेकर भी संशय बना हुआ है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।