विराट कोहली-रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं? इसका फैसला…अश्विन का गंभीर-अगरकर को मैसेज
विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर पर सवाल उठते रहे हैं। जिस वजह से अश्विन ने गंभीर और अगरकर को मैसेज भेजा है कि वह इन दोनों के फ्यूचर पर फैसला लेकर इन्हें कम्फर्ट करें।

टीम इंडिया के दो स्टार प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यह दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 से तो रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में रोहित-कोहली की जोड़ी सिर्फ वनडे में ही फैंस का मनोरंजन करती नजर आती है। दोनों की फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए लगातार बातें होती रहती हैं कि क्या वह अगले साल होने वाला 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली तो अच्छा जता चुके हैं कि वह अगले साल हाने वाला वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, मगर ना तो चयनकर्ता, ना कोच और ना ही टीम मैनेजमेंट से किसी तरह का कोई आश्वासन आया है। ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में सवाल उठना लाजमी है।
हालांकि अब टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने चयनकर्ताओं और कोच गौतम गंभीर को साफ शब्दों में कह दिया है कि उन्हें रोहित-कोहली के फ्यूचर पर फैसला अभी लेना होगा।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा, "रोहित या विराट के बारे में ये अनुमान लगाना अच्छा नहीं है। सच कहूं तो, ये अनुमान कहां से आता है? कहीं न कहीं, किसी के मन में यह बात है कि उन्हें वर्ल्ड कप में नहीं जाना चाहिए। मुझे नहीं पता कि वे लोग कौन हैं। कुछ लोगों को यह शक होगा, और कोई और उन्हें टीम में रखना चाहेगा।
अगर आप उन्हें चाहते हैं, तो अभी फैसला करें, और उन्हें अगले साल पूरी तरह से कम्फर्टेबल और कॉन्फिडेंट महसूस कराएं। अगर आप अभी फैसला नहीं करते हैं, तो यह मुश्किल हो जाएगा क्योंकि हर एक या दो फेलियर के बाद वही चीज वापस आती रहेगी।"
अश्विन ने साफ तौर पर कहा कि उनका मानना है कि यह सिलेक्टर्स के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट का काम है कि वे यह पक्का करें कि रोहित और कोहली अपने भविष्य और टीम में जगह को लेकर कम्फर्टेबल महसूस करें।
अश्विन ने कहा कि उनका मानना है कि रोहित और कोहली दोनों को 2027 वर्ल्ड कप के लिए प्लेन में होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “मुझे पर्सनली लगता है कि साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप खेलने के लिए आपको एक्सपीरियंस्ड बैट्समैन की जरूरत है।”
बता दें, विराट कोहली चोटिल होने की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। हालांकि उनका चयन इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ है। रिपोर्ट्स हैं कि कोहली ने इस टूर के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। लंबे समय बाद फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


