Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli Rohit Sharma will create history today IND vs SA 1st ODI most matches by any Indian pair Sachin Dravid
विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, सचिन-द्रविड़ को पछाड़ इस मामले में बनी नंबर-1

विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, सचिन-द्रविड़ को पछाड़ इस मामले में बनी नंबर-1

संक्षेप:

विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी आज IND vs SA 1st ODI के दौरान मैदान पर उतरते ही इतिहास रचा। कोहली-रोहित की जोड़ी भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई है।

Nov 30, 2025 01:30 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी रविवार, 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान मैदान पर कदम रखते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। फैंस इन दोनों को भारतीय सरजमीं पर एक साथ फिर से धमाल मचाते हुए देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में इस ऐतिहासिक पल का गंवाह बनना उनके लिए भी गर्व की बात होगी। यह रिकॉर्ड है भारत के लिए एक जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का। रोहित शर्मा और विराट कोहली आज इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:रोहित बनना चाहेंगे ODI के सिक्सर किंग, अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड से कितना दूर?

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने एक साथ भारत के लिए 391 मैच खेले, वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा का यह एक साथ 392वां मैच है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए एक साथ अपना पहला मैच 18 अगस्त 2008 को खेला था। तब से लेकर इन दोनों ने रनों का खूब अंबार लगाया और एक साथ मिलकर टीम इंडिया को कई मैच जिताए। आज 30 नवंबर 2025 को यह जोड़ी भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बनने जा रही है।

ये भी पढ़ें:रोहित बनना चाहेंगे ODI के सिक्सर किंग, अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड से कितना दूर?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के ODI फ्यूचर के लिए अहम रहने वाली है। 2027 वर्ल्ड कप को लेकर दोनों दिग्गजों की अभी तक टीम मैनेजमेंट से कोई बात नहीं हुई है। दरअसल, टेस्ट और टी20 से रोहित-कोहली के रिटायर होने के बाद टीम मैनेजमेंट उन्हें अगले वर्ल्ड कप की स्कीम में नहीं देख रहा था, मगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने रन बनाकर अपनी दांवेदारी पेश की थी। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर दोनों दिग्गज रन बनाते हैं तो टीम मैनेजमेंट को कोहली-रोहित के नामों पर विचार करना पड़ सकता है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |