कोहली-रोहित आज भी टॉप-5 में, पैट कमिंस नंबर-1; WTC में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट में आज भी विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम दर्ज है। वहीं जो रूट और बेन स्टोक्स भी इस लिस्ट में हैं।

Top 5 Captains with most wins in WTC History Ft. Virat Kohli Rohit Sharma
WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास में अगर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की बात की जाए तो आज भी टॉप-5 की लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का नाम दर्ज है। हालांकि यह दोनों अब रेड बॉल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वहीं इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान फिर से संभालने वाले जो रूट और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स, दोनों यहां मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। आइए एक नजर WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तानों के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं-

पैट कमिंस नंबर-1

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान पैट कमिंस है। अभी तक इस चैंपियनशिप में उन्होंने 38 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 24 जीता है। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को मात्र 8 ही बार हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। WTC में बतौर कप्तान कमिंस का जीत का प्रतिशत 63.15 का रहा है, जो बेहद शानदार है। उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया एक WTC का खिताब भी जीत चुका है।

विराट कोहली-रोहित शर्मा टॉप-5 में

बात जब WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की आती है तो इस लिस्ट में आज भी विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का नाम टॉप-5 में नजर आता है। कोहली ने इस चैंपियनशिप के 22 मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम इंडिया 14 जीती, 7 हारी और सिर्फ 1 ही मुकाबला ड्रॉ रहा। कोहली का यह रिकॉर्ड बताता है कि उन्हें मैच के रिजल्ट से कितना मतलब रहता था। वह ड्रॉ कराने के लिए मैच नहीं खेलते थे। कोहली का जीत का प्रतिशत 63.63 का है, वह सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 24 मैचों में टीम इंडिया की अगुवाई की, जिसमें भारत 12 जीता, 9 हारा और 3 ड्रॉ रहे। हिटमैन का जीत का प्रतिशत 50 का रहा।

रोहित-कोहली दोनों की कप्तानी में भारत WTC फाइनल तक पहुंचा था। पहली बार न्यूजीलैंड से तो दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं बात टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल की करें तो उन्होंने अभी तक 8 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें भारत 4 जीता, तीन हारा और 1 ड्रॉ रहा।

जो रूट और बेन स्टोक्स भी लिस्ट में

बेन स्टोक्स ने WTC के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 40 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी टीम 21 मैच जीतने में सफल रही, वहीं 17 बार हार का सामना करना पड़ा और 2 मैच ड्रॉ रहे। कोहली की तरह स्टोक्स को भी ड्रॉ पसंद नहीं था। वहीं फिर से इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले जो रूट 33 मैचों में 12 जीत के साथ चौथे पायदान पर हैं।

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तान

पैट कमिंस24
बेन स्टोक्स21
विराट कोहली14
जो रूट12
रोहित शर्मा12
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़विराट-रोहित टॉप-5 में, कमिंस नंबर-1; WTC में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान