कोहली-रोहित का BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुआ डिमोशन, शुभमन गिल समेत टॉप पर अब ये 3 खिलाड़ी

Feb 07, 2026 08:13 am IST
Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कोहली-रोहित का BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुआ डिमोशन, शुभमन गिल समेत टॉप पर अब ये 3 खिलाड़ी
संक्षेप:

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी हटने के बाद, अब पुरुष खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी A, B और C में बांटा गया है। टॉप कैटेगरी में अब टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल समेत जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं।

टीम इंडिया के दो स्टार प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा का बीसीसीआई के सलाना कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में डिमोशन हुआ है। अभी तक यह दोनों दिग्गज A+ कैटेगरी में थे, मगर टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इन्हें बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी नुकसान हुआ है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने कोहली-रोहित को A+ कैटेगरी से हटाकर B कैटेगरी में डाल दिया है। वहीं बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी को भी हटाने का फैसला किया है। दरअसल, इस कैटेगरी में वही खिलाड़ी आते हैं जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हो। क्रिकेट के बिजी शेड्यूल में अब कोई खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:
पाक के पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच पर बारिश का साया, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी हटने के बाद, अब पुरुष खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी A, B और C में बांटा गया है। टॉप कैटेगरी में अब टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल समेत जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

वहीं विराट और रोहित के साथ T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव भी B कैटेगरी में शामिल हैं, और B कैटेगरी में कुछ दूसरे नाम वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत हैं। B कैटेगरी में 11 खिलाड़ी हैं, जबकि C कैटेगरी में अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और दूसरे खिलाड़ी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:
भारत का टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच आज; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

पिछले स्ट्रक्चर के तहत, ग्रेड A+ की वैल्यू सालाना INR 7 करोड़, ग्रेड A की INR 5 करोड़, ग्रेड B की INR 3 करोड़ और ग्रेड C की INR 1 करोड़ थी। हालांकि, अभी यह पता नहीं है कि नया पेमेंट सिस्टम क्या होगा, क्योंकि A+ कैटेगरी को हटा दिया गया है।

2025-26 के लिए बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

ए कैटेगरी: शुबमन गिल, जसप्रित बुमरा और रवींद्र जड़ेजा।

बी कैटेगरी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर।

सी कैटेगरी: अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
अगला लेख