Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli retired from Test Cricket early South African legend Allan Donald miss him in the Test match arena
विराट कोहली ने जल्दी संन्यास ले लिया, उनमें…दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज को महसूस हो रही इस चीज की कमी

विराट कोहली ने जल्दी संन्यास ले लिया, उनमें…दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज को महसूस हो रही इस चीज की कमी

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एलन डोनाल्ड को टेस्ट में विराट कोहली की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से जल्दी संन्यास ले लिया लेकिन उनमें 2027 विश्व कप तक खेलने की भूख है।

Jan 11, 2026 02:40 pm ISTMd.Akram केपटाउन, भाषा
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने माना कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से थोड़ी जल्दी संन्यास लिया लेकिन भारतीय स्टार बल्लेबाज में इतनी भूख और जुनून है कि वह 2027 के वनडे विश्व कप तक खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए रखेंगे। डोनाल्ड ने आईपीएल के 2014-15 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का गेंदबाजी कोच रहते हुए कोहली के साथ काम किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'टेस्ट मैचों में उनकी कमी महसूस होती है'

उन्होंने कोहली की वर्क इथिक्स (फिटनेस और खेन के लिए कड़ा अभ्यास) पर जोर देते हुए कहा, ‘‘आप जानते हैं, मैंने फिटनेस और खेल को लेकर जज्बे के मामले में किसी खिलाड़ी में विराट जीतनी भूख नहीं देखी। मेरे मन में उनके लिए बेहद सम्मान है। मैं अक्सर ड्रेसिंग रूम में इस बारे में बात करता हूं कि वह खुद को फिट रखने के मामले में चैंपियन है। कोई भी उनके जितना मेहनत नहीं करता। वह किसी मशीन की तरह है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में उन्हें टेस्ट मैचों में उनकी कमी महसूस होती है। मुझे लगता है उन्होंने थोड़ा जल्दी संन्यास लिया, लेकिन मुझे कोई संदेह नहीं कि हम उन्हें सीमित ओवर प्रारूप के क्रिकेट और विश्व कप में खेलते हुए देखेंगे।”

ये भी पढ़ें:कोहली बने भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाल 5वें खिलाड़ी, टॉप-4 में ये नाम

'भारत में दुनिया के सबसे अच्छे विकेट हैं'

डोनाल्ड ने यह भी कहा कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने एक संतुलित और मजबूत टीम चुनी है। सात फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप को भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में यह टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने वाला है, है ना? दक्षिण अफ्रीका ने एक बहुत मजबूत टीम चुनी है। हमेशा सवाल उठते रहते हैं कि कौन नहीं गया और कौन जाना चाहिए था। मुझे लगता है कि भारत में दुनिया के सबसे अच्छे टी20 विकेट हैं। किसी भी गेंदबाज के लिए वहां खेलना बेहद कठिन है। मैंने आईपीएल में भी देखा है कि पावर प्ले में 124 रन बनना कितना चुनौतीपूर्ण होता है। यह बल्लेबाजी की कला का ही कमाल है।’’ इस पूर्व महान गेंदबाज ने कहा, ‘‘अगर आप सोच समझकर गेंदबाजी करे तो मैच में आपका पलड़ा भारी रहेगा। मुझे उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका फाइनल तक पहुंचेगी।”

ये भी पढ़ें:मैं चाहता हूं कि फाइनल में भारत को हराएं…T20 WC को लेकर दिग्गज के उमड़े जज्बात

'हम काफी समय से इंतजार कर रहे थे'

यह 59 साल का खिलाड़ी एसए20 लीग की पिछली चार सत्रों में हुई प्रगति देखकर बहुत प्रसन्न हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में यह लीग और विकसित होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसके लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मुझे पिछले साल डरबन सुपर जायंट्स के साथ जुड़ने का मौका मिला था । उनके ड्रेसिंग रूम का माहौल आईपीएल जैसा महसूस होता है। यह टूर्नामेंट अभी आईपीएल जितना बड़ा नहीं है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की दृष्टिकोण से यह सर्वश्रेष्ठ है।” उन्होंने कहा, ‘‘इस लीग में शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों के साथ युवाओं को खेलने का मौका मिल रहा है। माहौल वास्तव में शानदार है। यह बहुत ही खास अनुभव है। और हां, मुझे उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट और भी बड़ा होता जाएगा।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |