Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli reclaims the No 1 spot in the latest ICC Mens ODI Rankings after 93 runs vs New Zealand
विराट कोहली फिर बने ICC ODI Rankings में नंबर वन बल्लेबाज, रोहित शर्मा से छिन गया ताज

विराट कोहली फिर बने ICC ODI Rankings में नंबर वन बल्लेबाज, रोहित शर्मा से छिन गया ताज

संक्षेप:

विराट कोहली फिर से ICC ODI Rankings में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से उन्होंने बादशाहत छीन ली है। विराट कोहली कुछ साल पहले तक वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज रहे थे। अब फिर से उस कुर्सी पर बैठ गए हैं। 

Jan 14, 2026 02:08 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC ODI Rankings में एक बार फिर किंग कोहली का जलवा देखने को मिला है। विराट कोहली फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन रोहित शर्मा से नंबर वन वनडे बैटर का ताज छिन गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भले ही विराट कोहली 54वां वनडे शतक नहीं जड़ पाए, लेकिन फिर भी नंबर वन बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं। 91 गेंदों में 93 रनों की पारी वडोदरा में विराट कोहली ने खेली थी। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन पहले मैच के बाद वे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बड़ी पारी रोहित शर्मा वडोदरा में नहीं खेल पाए थे। वहीं, विराट कोहली ने दमदार पारी खेली। इसके अलावा न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बल्ले से भी एक दमदार पारी इस मैच में देखने को मिली थी। डेरिल मिचेल ने 71 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा 29 गेंदों में 26 रन की पारी ही खेल पाए थे। ऐसे में उनकी नंबर वन की कुर्सी छिन गई है।

रोहित शर्मा पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रेटिंग पॉइंट्स की बात करें तो डेरिल मिचेल 784 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली के खाते में 785 पॉइंट्स हैं। रोहित शर्मा के खाते में 775 अंक हैं। 10 अंकों का फासला रोहित और विराट के बीच है। चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और पांचवें नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं। 764 अंक जादरान और 725 पॉइंट्स गिल के खाते में हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग टॉप 10 में श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। कोई बदलाव इस लिस्ट में नहीं हुआ है।

विराट कोहली के लिए 785 पॉइंट्स बहुत अच्छे नहीं हैं, क्योंकि 2018 में उनकी वनडे रैंकिंग के रेटिंग पॉइंट्स 909 थे। उस आंकड़े से अभी बहुत दूर हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि क्रिकेट का ये किंग फिर से नंबर वन बल्लेबाज बन गया है। आईसीसी ने दूसरे वनडे मैच के शुरू में ही रैंकिंग जारी की है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |