कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर ठोकी फिफ्टी, रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे
विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 17वीं बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है। कोहली इस रिकॉर्ड लिस्ट में रिकी पोंटिंग के काफी करीब पहुंच गए हैं।

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में दमदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड द्वारा मिले 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 13 ओवर के अंदर ही चार विकेट गंवा दिए। जिसके बाद कोहली ने नीतीश के साथ मिलकर पारी को संभाला। इस दौरान विराट कोहली ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इसके साथ ही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के करीब पहुंच गए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 50 पारियों में 18 बार ये कारनामा किया था। कोहली ने रविवार को तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाकर 36 पारियों में 17वीं बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 से अधिक स्कोर बनाया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (वनडे)
18 - रिकी पोंटिंग (50 पारियां)
17 - विराट कोहली (36 पारियां)*
14 - डीन जोन्स (27 पारियां)
14 - कुमार संगकारा (45 पारियां)
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक लगाया। विराट कोहली ने 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैकरी फोक्स की गेंद पर एक रन लेकर 91 गेंद में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और दो छक्के जड़े थे। न्यूजीलैंड के आठ विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके बाद कोहली एक छोर पर डटे रहे और शतक पूरा किया।
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (124 रन) का 54वां वनडे शतक भी भारतीय टीम के काम नहीं आ सका, जिससे न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को तीसरे और अंतिम क्रिकेट मैच में 41 रन की जीत से सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





