इंग्लैंड में फ्लॉप होने से बचने के लिए विराट कोहली पिच पर डलवाते थे पानी, पूर्व कोच संजय बांगर ने खोले राज
संजय बांगर ने बताया है कि विराट कोहली ने 2017-18 में इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए दौरे से पहले मुंबई में पिच पर पानी डलवाकर गेंद का सामना करते थे। जिससे उनके साथ रहाणे और अन्य बल्लेबाजों को भी मदद मिली।

भारतीय टी20 टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए फैंस को अब वनडे सीरीज के शुरू होने का इंतजार है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है। इस सीरीज में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हो रही है, जोकि अफगानिस्तान वनडे सीरीज में चोट के कारण नहीं खेले थे। वह 6 महीने बाद भारतीय जर्सी में खेलने उतरेंगे। इंग्लैंड की कठिन परिस्थितियों ने भारतीय टी20 टीम को परेशान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पहले मैच के बारिश में धुल जाने के बाद लगातार तीन टी20 मैचों में हार गई है और अब क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि विराट कोहली किसी भी बड़ी चुनौती के लिए पूरी तैयारी के साथ आते हैं।
रूटीन बहुत कठिन था
दूरदर्शन पर एक शो में बात करते हुए, बांगर ने 2018 इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की तैयारियों से जुड़े कई दिलचस्प जानकारी शेयर की है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे से जुड़ी चुनौतियों और विराट कोहली द्वारा उस दौरे से पहले की गई तैयारियों के बारे में खुलकर बताया है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''जब आप इंग्लैंड जाते हैं, सब कुछ दो चीजों पर निर्भर करता है, आप कितने अच्छा स्विंग को खेलते हैं और कितना लेट गेंद को खेल सकते हैं। क्योंकि विराट कोहली का 2014 दौरा अच्छा नहीं रहा था इसलिए उन्होंने 2017-18 में दौरे से पहले अपनी कमजोरी पर काम किया था। हमारा रूटीन बहुत कठिन था। हम सुबह 6 बजे या 6:30 बजे मुंबई के मैदान पर पहुंच जाते थे ताकि सुबह की ओस का फायदा ले सकें। हम जितनी जल्दी हो सके शुरुआत करना चाहते थे ताकि हम इंग्लैंड जैसी परिस्थितियों के हिसाब से ढल सके। बिना ढकी हुई पिच पर सुबह नमी का पूरा इस्तेमाल कर ते थे।''
पिच पर पानी डालते थे
उन्होंने आगे कहा, ''जब धूप निकलती थी और विकेट की नमी कम होने लगती तो हम वास्तव में पिच पर पानी डाल देते थे ताकि गेंद घूमती रहे। विराट ने बार-बार वह कठिन अभ्यास किया, और अजिंक्य रहाणे भी कुछ सत्रों के लिए इसमें शामिल हुए। हमारे तीन-चार मुख्य बल्लेबाजों ने उन सटीक परिस्थितियों में अभ्यास के माध्यम से अपनी बल्लेबाजी को बेहतर कर लिया था, जिसकी वजह से हम इंग्लैंड में मैच जीतने में बहुत सफल रहे।''
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए रविवार को भारतीय टीम में चुना गया। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताबी अभियान के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसके कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन वनडे मैच की सीरीज से बाहर हो गए थे।
इंग्लैंड के लिए वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



