विराट कोहली ने चुनी RCB की सबसे धाकड़ ऑल टाइम XI, इसे बताया बेस्ट इंडियन टैलेंट

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आरसीबी के सबसे लॉयल प्लेयर विराट कोहली ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी टीम की सबसे धाकड़ ऑल टाइम XI चुनी है। इस टीम में उन्होंने एक से एक धाकड़ प्लेयर को जगह दी है। आईए एक नजर पूरी टीम पर डालते हैं-

विराट कोहली ने चुनी RCB की सबसे धाकड़ ऑल टाइम XI, इसे बताया बेस्ट इंडियन टैलेंट

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन और एक ही फ्रेंचाइजी के लिए सभी सीजन खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी विराट कोहली ने आगामी सीजन से पहले अपनी टीम की ऑल टाइम XI चुनी है। किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ऑल टाइम XI चुनना बेहद कठिन होता है, क्योंकि 2008 से अभी तक किसी ना किसी सीजन में किसी ना किसी खिलाड़ी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई होती है। इतने सालों में कई खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं, ऐसे में उनमें से सिर्फ 11 खिलाड़ी चुनना बेहद कठिन होता है। ऐसी ही परेशानी विराट कोहली के भी सामने आई। मगर अंत में उन्होंने जो 11 बनाई, वो बेहद शानदार दिख रही है।

विराट कोहली ने अपनी ऑल टाइम आरसीबी XI के ओपरन्स के रूप में क्रिस गेल और खुद को चुना। यह जोड़ी किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर सकती है। वहीं उन्होंने अपने साथ नंबर-3 पर एबी डी विलियर्स को रखा, जिन्होंने काफी लंबे समय तक आरसीबी को अपनी सेवाएं दी है। गेल और डी विलियर्स ने आरसीबी के लिए बहुत यादगार पारियां खेली, मगर वह कभी ट्रॉफी नहीं उठा पाए।

कोहली ने अपनी ऑल टाइम आरसीबी XI में चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स के अलावा मिचेल स्टार्क और डेल स्टेन को चुना।

नंबर-4 पर कोहली ने केएल राहुल को रखा। उनका कहना है कि आरसीबी के लिए नंबर-4 पर खेलते हुए ही राहुल ने काफी बढ़िया परफॉर्म किया था। वहीं नंबर-5 पर उन्होंने रजत पाटीदार को रखा, जो इस समय आरसीबी के कप्तान हैं, उनकी अगुवाई में ही पिछले सीजन टीम चैंपियन भी बनी थी। कोहली ने रजत पाटीदार को बेस्ट इंडियन टैलेंट बताया जो अभी तक आरसीबी को मिले हैं।

नंबर-6 पर कोहली ने दिनेश कार्तिक और फिर हर्षल पटेल को रखा है। हर्षल टीम में ऑलराउंडर की भूमिका अदा कर सकते हैं। वहीं दो स्पिनर्स के रूप में उन्होंने पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के साथ युजवेंद्र चहल को जगह दी है। चहल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं।

विराट कोहली के अनुसार RCB की ऑल टाइम XI: क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनिल कुंबले, हर्षल पटेल, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।