आ गया विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट का नतीजा, क्या भारतीय टीम में वापसी का रास्ता हो गया साफ? जानिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वे इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल पाएंगे। IPL 2026 के फाइनल के दौरान उनको चोट लगी थी, जिसकी वजह से वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेले थे। 

Virat Kohli

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने जब इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था तो उसमें विराट कोहली का नाम था, लेकिन उनके नाम के आगे स्टार लगा हुआ था, जिसका मतलब था कि उनको फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, तभी उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिलेगी। इसी कड़ी में विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वे इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेल पाएंगे।

विराट कोहली सोमवार 22 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई पहुंचे थे, जहां उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना था। आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान विराट कोहली को चोट लगी थी, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की ओडीआई सीरीज में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, इंग्लैंड के दौरे के लिए वे फिट घोषित किए गए हैं। एक बार फिर से किंग कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फैंस उनके 100 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में देखना चाहते हैं।

विराट कोहली हैं एकदम फिट

दैनिक जागरण की रिपोर्ट की मानें तो सीओई में उनका फिटनेस टेस्ट कराया गया। इस दौरान स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम ने उनकी चोट की विस्तृत जांच की। इसके अलावा उनकी शारीरिक स्थिति का भी आकलन किया गया। कई तरह की जांच के बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया गया। इस तरह उनके इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म हो गई है। विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान सीरीज में नंबर तीन पर ईशान किशन खेले थे। हालांकि, दूसरे मैच में नंबर तीन पर कप्तान खेले और तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने उस नंबर पर बल्लेबाजी की थी।

आपको याद ही होगा कि विराट कोहली सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, जबकि आईपीएल 2025 के बीच में टेस्ट क्रिकेट को उन्होंने अलविदा कह दिया था। इसके बाद तमाम रिपोर्ट्स आईं कि वे टेस्ट क्रिकेट में लौट सकते हैं, लेकिन हाल ही में एक इवेंट में विराट ने कहा है कि अब उनका टेस्ट करियर खत्म हो चुका है। इससे साफ है कि विराट आगे भी सिर्फ वनडे क्रिकेट भारत के लिए खेलेंगे और संभावित तौर पर वह वनडे विश्व कप 2027 को लेकर एक्साइटिड हैं, जो उनका आखिरी टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हो सकता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।