विराट कोहली ने इस लिस्ट में भी सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, 80 रन बटोरते ही बन जाएंगे नंबर-1

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Virat Kohli IND vs ENG 2nd ODI: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने कार्डिफ वनडे में अर्धशतक जमाया। उन्होंने एक लिस्ट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। 

Virat Kohli ODI Runs vs England

भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली का जब भी बल्ला चलता है तो वह नए-नए कारनामे अंजाम देते हैं। कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुके हैं। उन्होंने अब सचिन को एक और लिस्ट में पछाड़ दिया है। कोहली भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह गुरुवार को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतक लगाने के बाद सचिन से आगे निकले। उन्होंने 66 गेंदों में 8 चौकों की बदौलत 65 रनों की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 78वां अर्धशतक है। कोहली इंग्लैंड के विरुद्ध 40 वनडे पारियों में 40.75 के औसत से 1467 रन बना चुके हैं। सचिन ने इंग्लैंड के सामने 37 वनडे पारियों में 1455 रन जुटाए। उनका औसत 44.09 का रहा।

80 रन बटोरते ही बन जाएंगे नंबर-1

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी एमएस धोनी के नाम दर्ज है। पूर्व दिग्गज विकेटकीपर धोनी ने 44 पारियों में 1546 रन जोड़े, जिसमें 46.84 का औसत रहा। उनके बाद पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह हैं। उन्होंने 36 पारियों में 50.76 के औसत से 1523 रन बनाए। कोहली के पास लिस्ट में टॉप पर पहुंचने का शानदार मौका है। वह रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में 80 रन बटोरते ही नंबर-1 बन जाएंगे। वहीं, कोहली भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा है। कोहली ने इंग्लैंड के सामने 33 बार पचास प्लस रनों की पारी खेली है। सचिन ने 32 बार ऐसा किया।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन

1546 - एमएस धोनी (44 पारियां)

1523 - युवराज सिंह (36 पारियां)

1467 - विराट कोहली (40 पारियां)

1455 - सचिन तेंदुलकर (37 पारियां)

1207 - सुरेश रैना (32 पारियां)

1163 - इयान बेल (31 पारियां)

1138 - केविन पीटरसन (28 पारियां)

1012 - राहुल द्रविड़ (29 पारियां)

1008 - वीरेंद्र सहवाग (27 पारियां)

975 - सौरव गांगुली (26 पारियां)

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय

33 - विराट कोहली

32 - सचिन तेंदुलकर

26 - राहुल द्रविड़

24 - एमएस धोनी

23 - सुनील गावस्कर

SENA में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले एशियन प्लेयर

76 - विराट कोहली (भारत)

74 - सचिन तेंदुलकर (भारत)

60 - राहुल द्रविड़ (भारत)

60 - कुमार संगकारा (श्रीलंका)

47 - रोहित शर्मा (भारत)

47 - जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।