Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli overjoyed at RCB victory in WPL 2026 said this about Smriti Mandhana team becoming champions for 2nd Time
RCB की जीत पर झूम उठे विराट कोहली, स्मृति मंधाना की टीम के दूसरी बार चैंपियन बनने पर कही ये बात

RCB की जीत पर झूम उठे विराट कोहली, स्मृति मंधाना की टीम के दूसरी बार चैंपियन बनने पर कही ये बात

संक्षेप:

विराट कोहली ने स्मृति मंधाना की टीम को WPL 2026 का खिताब जीतने की बधाई दी है। यह पहली बार है कि पुरुषों और महिलाओं दोनों के टाइटल एक ही फ्रेंचाइजी ने जीते हैं। पुरुष टीम ने 2025 आईपीएल जीता था।

Feb 06, 2026 08:06 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार, 5 फरवरी की रात दिल्ली कैपिटल्स को WPL 2026 फाइनल में हराकर अपना दूसरा खिताब जीता। आरसीबी की इस जीत पर विराट कोहली झूम उठे। कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। 17 साल ट्रॉफी का उन्होंने इंतजार किया था, ऐसे में वह इसकी कीमत बखूबी जानते हैं। कोहली ने स्मृति मंधाना की टीम को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है और उन्हें इस जीत का हकदार बताया है। बता दें, दिल्ली ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 204 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को बेंगलुरु ने 6 विकेट और 2 गेंदें शेष रहते हासिल किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:WPL Prize money: आरसीबी के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, हार कर भी करोड़ों कमा गई DC

आरसीबी के दूसरी बार चैंपियन बनने पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “फिर से चैंपियन। RCB का झंडा ऊंचा लहराते हुए और कुछ ऐसा जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं। स्मृति मंधाना और पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। आप लोग इसके हकदार हैं, इसमें कोई शक नहीं। इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के प्यार को महसूस करें।”

ये भी पढ़ें:IND vs PAK मामले में कूदा श्रीलंका, पाकिस्तान को याद दिलाया 2009 आतंकी हमला

यह पहली बार है कि पुरुषों और महिलाओं दोनों के टाइटल एक ही फ्रेंचाइजी ने जीते हैं। आरसीबी की पुरुष टीम आईपीएल की गत विजेता है। वहीं वुमेंस टीम 2026 में चैंपियन बनी है।

वहीं आरसीबी की यह तीन साल में लगातार तीसरी ट्रॉफी है। 2024 में WPL, 2025 में IPL और अब 2026 में फिर उन्होंने WPL का खिताब जीता है।

स्मृति मंधाना ने आरसीबी की इस जीत पर कहा, “बहुत खुश हूं। फिर से, मुझे लगता है कि RCB के फैंस दुनिया के सबसे अच्छे फैंस हैं, हम जहां भी खेलते हैं, हमें बहुत सपोर्ट मिलता है। अभी भी, वे इंतजार करते रहते हैं। उन्हें पता है कि हम जो कुछ भी करते हैं, वह उनके लिए करते हैं। और हां, मतलब, फ्रेंचाइजी के लिए तीन साल में तीन टाइटल। मतलब, यह कमाल है। (203 रन देने के बावजूद आपकी टीम में शांति का माहौल था) हां, हमने निश्चित रूप से सोचा था कि यह बैटिंग के लिए एक अच्छी पिच है। लेकिन हां, फाइनल में 200 से ज्यादा रन निश्चित रूप से एक अच्छा स्कोर है। मुझे लगा कि आखिरी चार ओवरों में हमने निश्चित रूप से अच्छी बॉलिंग की और इसे थोड़ा बेहतर किया। फिर से, लॉरेन बेल को क्रेडिट। मतलब, एक मैच में 400 रन बने और उन्होंने चार ओवर में लगभग 20 रन दिए। मतलब, मेरे लिए वह मैच विनिंग स्पेल था। (वॉल के साथ पार्टनरशिप पर) हाँ, बिल्कुल, वॉली ने रास्ता दिखाया। पावरप्ले में लगभग सारी स्ट्राइक उनके पास थी, लेकिन उनका इरादा बिल्कुल सही था।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।