विराट कोहली या एमएस धोनी, संजय बांगर ने बाताया कौन है भारत का महान टेस्ट कप्तान?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विराट कोहली का बतौर टेस्ट कप्तान शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने एमएस धोनी की तुलना में 13 अधिक टेस्ट मैच जीते। संजय बांगर ने भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर कोहली की शान में कसीदा पढ़ा है।

Sanjay Bangar on Virat Kohli
विराट कोहली, संजय बांगर और एमएस धोनी (फाइल फोटो)

एमएस धोनी का शुमार दुनिया के सबसे सफलत कप्तानों में होता है। उनकी अगुवाई में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। वह आईसीसी की तीनों बड़ी व्हाइट-बॉल ट्रॉफियां जीतने वाली इकलौते कप्तान हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान (332 में से 178) हैं। हालांकि, संजय बांगर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली भारत के सबसे महान कप्तान हैं। यह सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच बांगर की राय नहीं बल्कि आंकड़ों से भी जाहिर है। कोहली ने 68 टेस्ट में कप्तानी की, जिसमें से भारत ने 40 जीते और 17 गंवाए। 11 मैच ड्रॉ रहे। कोहली का जीत प्रतिशत 58.82 है। वह भारत के लिए सबसे टेस्ट जीतने वाले कप्तान हैं।

धोनी ने 60 टेस्ट में कप्तानी की

वहीं, धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेले और 60 में कमान संभाली। उनके अंडर भारत ने सबसे लंबे फॉर्मेट में 27 मैच जीते और 18 में हार का मुंह देखा। 15 मुकाबले पर ड्रॉ छूटे। धोनी का जीत प्रतिशत 45.00 है। धोनी टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर हैं। कोहली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे स्टीव वॉ (41), रिकी पोंटिंग (48) और और ग्रीम स्मिथ (58) हैं। बता दें कि कोहली ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने 123 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 37 वर्षीय कोहली टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए केवल वनडे में एक्टिव हैं।

संजय बांगर ने क्या कुछ कहा?

दरअसल, संजय बांगर से डीडी स्पोर्ट्स पर 'द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो' में पूछा गया था कि क्या कोहली भारत के सबसे महान कप्तान हैं? जवाब में पूर्व भारतीय कोच ने कहा, ''हां, अगर आप आंकड़ों के हिसाब से देखें तो भी। क्योंकि आखिर में आप जीत और हार के नंबर देखते हैं। इसके अलावा, हमने टीम की अप्रोच में भी बदलाव देखा। रिजल्ट तो है ही लेकिन दूसरी बात यह है कि जिस नजरिए से आपको देखा जाता है, वो बदल जाता है। हर टीम ने कोशिश की कि उनके समय में भारत की इमेज पॉजिटिव हो, लेकिन फास्ट बॉलिंग के दम पर उन्होंने भारतीय टीम को देखने का नजरिया बदलने की कोशिश की। हम निश्चित रूप से कहेंगे कि यह विराट कोहली की बहुत बड़ी उपलब्धि थी।''

क्या कोहली टेस्ट से जल्दी रिटायर हुए?

बांगर से जब यह पूछा गया कि क्या कोहली ने टेस्ट से जल्दी रिटायरमेंट लिया तो पूर्व कोच ने कहा, ''हां। मैं यह निश्चित रूप से कहता हूं। उन्हें और खेलना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने मन बना लिया था कि इस फॉर्मेट पर पूरी तरह से फुल स्टॉप लगाना है और अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा समय देना है। हमें उनके फैसले का सम्मान करना होगा। अब वह जो भी मैच खेल रहे है और जो खुशी दे रहे हैं, उसका आनंद लेना चाहिए।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोहली या धोनी, संजय बांगर ने बाताया कौन है भारत का महान टेस्ट कप्तान?