विराट कोहली नंबर-1, धोनी के ऊपर ये कप्तान; IND vs SL टेस्ट सीरीज में बेस्ट विन पर्सेंटेज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। शुभमन गिल इस सीरीज में भारत के कप्तान होंगे। आइए एक नजर भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बेस्ट कप्तानों की लिस्ट पर डालते हैं-

Virat Kohli and Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा

इंडिया वर्सेस श्रीलंका 2 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप फाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह सीरीज जीतना काफी अहम है। शुभमन गिल इस सीरीज में भारतीय कप्तान होंगे। वह श्रीलंकाई सरजमीं पर पहली बार टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। श्रीलंका की कंडीशन काफी हद तक भारत से मिलती है, यहां मेजबान टीम भारत के खिलाफ स्पिन का जाल बुन सकती है। भारतीय बैटिंग ऑर्डर में अनुभव की थोड़ी कमी है, जिसका फायदा श्रीलंकाई टीम उठाना चाहेगी। इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले हम आपके लिए उनके कप्तानों की लिस्ट लेकर आए हैं जिनका जीत का प्रतिशत IND vs SL टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रहा है।

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का अद्भुत रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ शानदार रहा है। किंग कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें भारत 6 जीता और 1 हारा है। विराट का श्रीलंका के खिलाफ जीत का प्रतिशत सबसे अधिक 66.7 का है।

एमएस धोनी के ऊपर मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी श्रीलंका के खिलाफ कमाल का रहा है। इस पड़ोसी देश के खिलाफ उनका जीत का प्रतिशत 62.5 का रहा है। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 8 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत 5 जीता और एक भी नहीं हारा।

एमएस धोनी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। धोनी की कप्तानी में भारत श्रीलंका के खिलाफ 6 मैच खेला था, जिसमें उन्हें तीन में ही जीत मिली थी, जब भारत 1 मैच हारा था। माही का श्रीलंका के खिलाफ जीत का प्रतिशत 50 का रहा।

कपिल देव लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उनका श्रीलंका के खिलाफ बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 33.3 का रहा है। उनकी कप्तानी में भारत 6 में से 2 ही मैच जीता, जबकि एक हारा।

सचिन तेंदुलकर के नाम भी शानदार रिकॉर्ड

IND vs SL टेस्ट सीरीज में कम से कम 5 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ दो ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने एक भी मैच नहीं हारा। पहला नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन का है तो दूसरा सचिन तेंदुलकर का।

मास्टर ब्लास्टर ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत एक भी नहीं हारा। हालांकि टीम इंडिया को इस दौरान एक जीत भी नसीब नहीं हुई, क्योंकि सभी 5 मुकाबले ड्रॉ रहे थे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोहली नंबर-1, धोनी के ऊपर ये कप्तान; IND-SL टेस्ट सीरीज में बेस्ट विन पर्सेंटेज