Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli now has nine different streaks of four or more consecutive innings of 50 plus scores in ODIs no one is close
विराट कोहली ने बनाया हुआ है एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी कोई नहीं है

विराट कोहली ने बनाया हुआ है एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी कोई नहीं है

संक्षेप:

विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हुआ है, जिसके आस-पास भी कोई नहीं है। कुमार संगकारा और केन विलियमसन उनके बाद आते जरूर हैं, लेकिन वे विराट कोहली से बहुत पीछे हैं।

Dec 07, 2025 06:05 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हुआ है, जिसके आस-पास भी दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं है। विराट कोहली ने शनिवार 6 दिसंबर को एक बार फिर से अर्धशतक जड़ा और अपने एक विश्व रिकॉर्ड को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया, जिसे तोड़ने में किसी भी बल्लेबाज के पसीने छूट जाएंगे। आने वाले सालों में इस रिकॉर्ड को टूटने की संभावना नहीं है। इसके पीछे का कारण ये है कि कोई उनके आस-पास नहीं है और इतनी ज्यादा ODI क्रिकेट भी होती नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, विराट कोहली ने लगातार चौथे मैच में 50 या इससे ज्यादा रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो मैचों में शतक और इस मैच में विराट कोहली ने 65 रनों की पारी खेली। इस तरह विराट कोहली ने लगातार चार पारियों में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 प्लस रन की पारी खेली, जो उनके वनडे करियर में 9वीं बार था। इससे पता चलता है कि विराट कोहली की कंसिस्टेंसी इस फॉर्मेट में कैसी रही है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई अन्य बल्लेबाज 4 से ज्यादा बार लगातार चार पारियों में 50 प्लस स्कोर नहीं कर पाया है, लेकिन विराट कोहली ने 9वीं बार ऐसा किया है। संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन जरूर हैं, लेकिन इन दोनों ने अपने करियर में सिर्फ 4-4 बार ही लगातार चार पारियों में 50 प्लस स्कोर किया है। विलियमसन ही इस फॉर्मेट में अब एक्टिव हैं। संगकारा रिटायर हो चुके हैं।

विराट का कमाल

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में नाबाद 74 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 135 और दूसरे मैच में 102 रन बनाए थे। वहीं, आखिरी और निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से 65 रनों की नाबाद पारी निकली। वाइजैग में विराट कोहली का अद्भुत रिकॉर्ड है। वे इस वेन्यू पर 100 से ज्यादा का औसत रखते हैं, जो कि किसी भी बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |