विराट कोहली के दिल के बेहद करीब हैं ये 3 मां, मदर्स डे पर पोस्ट वायरल; बोले- प्यार करने वाली और...

May 11, 2025 06:21 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

विराट कोहली ने मदर्स डे 2025 पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने तीन मां का जिक्र किया। कोहली की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही।

विराट कोहली के दिल के बेहद करीब हैं ये 3 मां, मदर्स डे पर पोस्ट वायरल; बोले- प्यार करने वाली और...

दुनियाभर में रविवार को (11 मई) को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह दिन दुनिया की सभी मांओं को समर्पित है। लोग अपने-अपने अंदाज में मां के प्रति प्यार का इजहार कर रहे हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। तीन मां कोहली के दिल के बेहद करीब हैं, जिनकी तस्वीर उन्होंने शेयर की। एक तस्वीर में कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर कोहली के बचपन की है, जिसमें वह अपनी मां के साथ हैं। कोहली ने तीसरी तस्वीर अपनी सास की शेयर की, जिसमें उन्होंने अनुष्का को गोद में ले रखा है।

कोहली ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ''दुनिया की सभी माओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं एक मां की कोख से पैदा हुआ, एक मां ने मुझे बेटे के रूप में स्वीकार किया और एक मां को हमारे बच्चों के लिए मजबूत, पालन-पोषण करने वाली, प्यार करने वाली और प्रोटेक्टिव मदर के रूप में विकसित होते देखा।'' कोहली ने आखिर में अनुष्का को टैग करते हुए लिखा, ''हम आपसे हर दिन और भी ज्यादा प्यार करते हैं।'' उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही। बता दें कि कोहली इन दिनों आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं। आईपीएल का 18वां सीजन फिलहाल एक हफ्ते के लिए सस्पेंड है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा कोहली आईपीएल के 18वें सीजन में शानदार लय में नजर आए हैं। वह अब तक 11 मैचों में 63.12 की औसत से 505 रन बना चुके हैं, जिसमें सात अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। आरसीबी 11 मैचों से 8 जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। भारत और पाकिस्तान के बीच त्वरित संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल फिर से शुरू करने के विकल्प पर विचार करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 16 या 17 मई से दोबारा शुरू हो सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला सरकार से परामर्श के बाद ही होगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।