Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli Mobbed Massive Fan Frenzy at Vadodara Airport Ahead of New Zealand Series ind vs nz
विराट कोहली एयरपोर्ट से निकलते ही फैंस से घिरे, सिक्योरिटी के पसीने छूटे; देखिए

विराट कोहली एयरपोर्ट से निकलते ही फैंस से घिरे, सिक्योरिटी के पसीने छूटे; देखिए

संक्षेप:

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को विराट कोहली वडोदरा पहुंचे, एयरपोर्ट पर कोहली को देखते ही प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि कोहली को अपनी गाड़ी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Jan 07, 2026 05:11 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को वडोदरा पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। कोहली के एयरपोर्ट से निकलने के दौरान प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। वह इस दौरान काफी सहमे नजर आए और धीरे धीरे भीड़ से बाहर निकले। प्रशंसकों ने उनका नाम पुकारते हुए उन्हें चारों तरफ से घेर लिया, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। विराट कोहली और भारतीय टीम के अन्य सदस्य न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए 7 जनवरी 2026 को वडोदरा पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एयरपोर्ट पर विराट को देखने के लिए प्रशंसकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। विराट का एयरपोर्ट से निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट कोहली के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कोहली-कोहली के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। फैंस उनके साथ सेल्फी लेने और उनकी एक झलक पाने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर करीब पहुंच गए, जिसके कारण सुरक्षाकर्मियों को उन्हें सुरक्षित उनकी गाड़ी तक ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशंसक कोहली के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए उतावले हो गए, लेकिन कोहली ने मुस्कुराते हुए कुछ प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई।

ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, यूथ वनडे में शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान

विराट कोहली पिछले कुछ महीने से शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेला था, जहां उन्होंने दिल्ली के लिए दो मैचों में 131 और 77 रनों की पारियां खेलीं। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में भी वे प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार है, और फैंस उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद कर रहे हैं।

विराट कोहली की मुंबई एयरपोर्ट की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह काले रंग का एक कार्डिगन (स्वेटर) पहने थे, जिसके बाईं ओर लाल रंग का दिल और उसके नीचे अंग्रेजी का 'A' अक्षर बना हुआ था। जिसे फैंस उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से जोड़ रहे हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।