Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli is on the verge of breaking Ricky Ponting record for the most runs scored in team wins in ODIs
वनडे में टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन, रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर विराट कोहली

वनडे में टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन, रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर विराट कोहली

संक्षेप:

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में अभी तक कुल 14673 रन बनाए हैं, जिसमें से 10691 रन टीम की जीत में आए हैं। कोहली अगर तीसरे वनडे में कम से कम 36 रन बनाते हैं और टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Jan 18, 2026 10:30 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे तो उनके सामने एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। यह रिकॉर्ड है वनडे में टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने का। विराट कोहली ने पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेल, भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि दूसरे वनडे में ना तो विराट कोहली का बल्ला चला और ना ही टीम इंडिया को जीत मिली। न्यूजीलैंड ने दूसरा वनडे 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की। अब होलकर स्टेडियम में विराट कोहली की नजरें एक बार फिर भारत के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने पर होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:भारत की रोमांचक जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? पाकिस्तान फिसड्डी

विराट कोहली अगर तीसरे वनडे में कम से कम 36 रन बनाते हैं और टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब रहती है तो वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में अभी तक कुल 14673 रन बनाए हैं, जिसमें से 10691 रन टीम की जीत में आए हैं।

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अगर टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की करी जाए तो विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं। उनकी नजरें अब रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने पर है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत में 10726 रन नाए थे।

किंग कोहली और पोंटिंग के बीच अब मात्र 35 रनों का ही अंतर रह गया है। ऐसे में आज विराट कोहली उन्हें पछाड़ टॉप-2 में अपनी जगह बनाना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:PAK में फर्स्ट क्लास में डिफेंड हुए 40 रन, टूटा 232 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने भारत की जीत में 50 ओवर फॉर्मेट में 11157 रन बनाए थे।

वनडे में टीम की जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-

सचिन तेंदुलकर- 11157

रिकी पोटिंग- 10726

विराट कोहली- 10691

सनथ जयसूर्या- 8873

कुमार संगाकारा- 8301

वहीं बात सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की करें तो, हिटमैन 8249 रनों के साथ लिस्ट में 6ठे पायदान पर हैं। अगर रोहित आज टीम की जीत में 53 रन बनाते हैं तो वह भी टॉप-5 में अपनी जगह बना लेंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |