Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Virat Kohli is close to breaking Sachin Tendulkar world record for winning most Player of the Match awards
विराट कोहली ने 71वीं बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से ज्यादा दूर नहीं

विराट कोहली ने 71वीं बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड, अब सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से ज्यादा दूर नहीं

संक्षेप:

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। भारत की जीत में अहम योगदान देने के लिए किंग कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। कोहली इसी के साथ सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं।

Jan 12, 2026 06:32 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे। 301 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कोहली भले ही शतक से चूक गए हो, मगर उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। चेज मास्टर विराट कोहली ने इस पारी में कुल 91 गेंदें खेली जिसमें 8 चौके और 1 छक्का भी लगाया। रनचेज के दौरान उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, वहीं तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन जोड़े। विराट कोहली को उनके इस लाजवाब प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:हमने दुनिया की नंबर 1 टीम को…हार कर भी न्यूजीलैंड के कप्तान को किस बात पर गर्व?

विराट कोहली के वनडे करियर का यह 45वां तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। इस अवॉर्ड को अपने नाम कर किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ अपने कदम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं।

यह रिकॉर्ड है इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने का। कोहली ने टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलाकर 71 बार टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कोहली 45 बार वनडे में, 16 बार टी20 में और 10 बार टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच अब फासला बेहद ही कम रह गया है।

ये भी पढ़ें:वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी इंडिया, कोहली के दम पर रचा इतिहास

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 76 प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मास्टर ब्लास्टर ने 62 बार वनडे में तो 14 बार टेस्ट में यह कारनामा किया है। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच अब सिर्फ 5 कदम का अंतर रह गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी-

76 - सचिन तेंदुलकर (वनडे - 62, टेस्ट - 14)

71 - विराट कोहली (वनडे - 45*, टी20आई - 16, टेस्ट - 10)

58 - सनथ जयसूर्या (वनडे - 48, टी20ई - 6, टेस्ट - 4)

57 - जैक कैलिस (वनडे - 32, टेस्ट - 23, टी20ई - 2)

50 - कुमार संगकारा (वनडे - 31, टेस्ट - 16, टी20आई - 3)

49 - रिकी पोंटिंग (वनडे - 32, टेस्ट - 16, टी20ई - 1)

45 - रोहित शर्मा (वनडे - 27, टी20ई - 14, टेस्ट - 4)

45 - शाकिब अल हसन (वनडे - 27, टी20ई - 12, टेस्ट - 6)

वहीं बात सिर्फ वनडे क्रिकेट की करें तो, ODI में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं। कोहली का यह 50 ओवर फॉर्मेट में 45वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। उनके ऊपर श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर हैं।

ODI में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

62 - सचिन तेंदुलकर

48 - सनथ जयसूर्या

45 - विराट कोहली*

32 - जैक्स कैलिस

32 - रिकी पोंटिंग

32 - शाहिद अफरीदी

विराट कोहली से जब मैच के बाद पूछा गया कि उनके पास कितने प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड है, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। कोहली ने मैच के बाद कहा, “सच कहूं तो मुझे कोई अंदाजा नहीं है। मैं बस ट्रॉफियां घर पर गुड़गांव में अपनी मम्मी को भेज देता हूं- उन्हें उन्हें रखना बहुत पसंद है।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।