सचिन तीसरे नंबर पर, विराट कोहली नंबर-1, रोहित शर्मा टॉप-5 में; टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतकों की बात करें तो यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नहीं बल्कि विराट कोहली के नाम है। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में कुल तीन भारतीय शामिल हैं।

Top 5 Players With Most centuries in Winning Cause, Virat Kohli, Sachin Tendulkar and Rohit Sharma
टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर रोहित शर्मा

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपने करियर में 51 शतक वनडे में तो 49 टेस्ट में लगाए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम की जीत में उनके शतक कितने आए? शायद नहीं, मगर आज हम आपको इसे बारे में बताएंगे। हम आपको उन टॉप-5 खिलाड़ियों के बताएंगे जिन्होंने टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं, बता दें, इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर हैं। जी हां, सचिन के ऊपर दो बल्लेबाज है, एक ऑस्ट्रेलिया से तो दूसरा भारत से। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं-

सचिन तेंदुलकर से आगे विराट कोहली

मास्टर ब्लास्टर के नाम भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हो, मगर जब बात टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक की आती है तो वह लिस्ट में काफी पीछे हैं। सचिन ने अपने करियर में जड़े 100 शतकों में से 53 सेंचुरी टीम की जीत में लगाई है, वहीं 47 शतक उनके टीम की हार में आए। यह आंकड़ा बेहद ही हैरान कर देने वाला है।

वहीं टॉप-2 की बात करें तो, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 55 शतक ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में लगाई, जबकि भारत के सुपरस्टार विराट कोहली नंबर-1 की पोजिशन पर हैं।

किंग कोहली अभी तक अपने करियर में 85 शतक लगा चुके हैं, जिसमें से 59 शतक टीम की जीत में आएं।

कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

रोहित शर्मा टॉप-5 में

इस लिस्ट में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय रोहित शर्मा हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने अपने करियर में अबी तक 51 शतक लगाए हैं, जिसमें से 41 शतक टीम की जीत में आए हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर रोहित ने शतक जड़ा था, मगर वह टीम की हार में आया। रोहित के अभी तक सिर्फ 10 शतक ही टीम की हार में आए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी ने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला का है।

अमला ने अपने करियर में कुल 55 शतक लगाए हैं, जिसमें से 40 साउथ अफ्रीका की जीत में आए हैं।

टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 प्लेयर्स

विराट कोहली 59
रिकी पोंटिंग55
सचिन तेंदुलकर53
रोहित शर्मा41
हाशिम अमला40
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सचिन से आगे यहां कोहली, रोहित शर्मा टॉप-5 में; टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक